एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी ने CM उद्धव ठाकरे से फोन पर की बात, महाराष्ट्र में 31 लोग हैं COVID 19 से संक्रमित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फोन कर कोरोना वायरस को लेकर उनसे चर्चा की.

मुंबई: देश में दिनों दिन कोरोना वायरस (Coronavirus) का प्रकोप बढ़ रहा है. अभी तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 107 मामलों की पुष्टि की है और इनमें सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र के हैं. जहां 31 लोगों को COVID-19 से संक्रमित पाया गया है. इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की और कोरोना वायरस से निपटने के लिए की गई तैयारियों और सावधानियों पर चर्चा की.

राज्यों में कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए उठाए जा रहे कदमों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नजर बनाए हुए हैं. यही नहीं उन्होंने सार्क देशों के समक्ष भी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए साझा प्रयास करने का प्रस्ताव भी दिया है जिसको लेकर सभी सार्क देशों ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है.

पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए लोगों से अपील की है कि "कोरोना वायरस को लेकर बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता बरतने की जरूरत है कोरोना वायरस को सावधानी से दूर रखा जा सकता है."

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड में शनिवार देर रात पांच नए मामलों का पता चला. तीन कोरोनो वायरस संदिग्ध जो शनिवार को अहमदनगर सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से भाग गए थे, रविवार सुबह लौट आए. इसी तरह, नागपुर में मेयो हॉस्पिटल से भागे चार कोरोनोवायरस संदिग्धों में से भी तीन लौट आए हैं, और चौथे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र में एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक सभी स्कूलों, कॉलेजों, मॉल, स्विमिंग पूल, जिम और फिटनेस सेंटर, सार्वजनिक स्थानों, सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है.

मुंबई में कोरोना वायरस के पांच मामलों की पुष्टि के बाद शहर में सभी प्रकार के ग्रुप टूर पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने कहा कि अगर किसी को भी निजी टूर ऑपरेटरों सहित, असाधारण परिस्थिति में यात्रा करने की आवश्यकता पड़ती है, तो वे मुंबई पुलिस आयुक्त से मंजूरी के बाद ऐसा कर सकते हैं.

Coronavirus: देश में 24 घंटों में कोरोना के 23 नए मामले, 107 पहुंची संक्रमित लोगों की संख्या, मुंबई में धारा 144 लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget