एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट, चार विधायकों ने दिया इस्तीफा

गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं इससे पहले कांग्रेस के चार विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है.

अहमदाबाद: मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस के चार विधायकों ने उन्हें अपने इस्तीफे सौंपे हैं. इन विधायकों में जेवी काकड़िया, प्रवीण मारू, प्रद्युम्न सिंह जडेजा और सोमाभाई पटेल हैं.

बता दें कि 26 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने वाले हैं. विपक्षी पार्टी कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रही है. कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि शनिवार शाम करीब 14 विधायकों को अहमदाबाद से एक विमान से जयपुर के एक रिसॉर्ट में ले जाया गया.

कांग्रेस ने अपने विधायकों को ऐसे समय अन्यत्र पहुंचाने का फैसला किया है जब विधानसभा का सत्र चल रहा है. राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की ओर से तीन और कांग्रेस की तरफ से दो उम्मीदवारों ने शुक्रवार को चार सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. गुजरात विधानसभा में संख्याबल के आधार पर बीजेपी दो सीटें जीत सकती है और उसे तीसरी सीट जीतने के लिए कांग्रेस विधायकों के क्रॉस वोटिंग की जरूरत होगी क्योंकि पार्टी को तीनों सीटों पर जीत के लिए कुल 111 वोटों की जरुरत होगी.

गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी के पास 103 सीटें हैं जबकि कांग्रेस के पास 73, भारतीय ट्राइबल पार्टी के पास दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास एक सीट है. एक निर्दलीय विधायक भी है. कांग्रेस को दो सीटें जीतने के लिए कुल 74 वोटों की जरूरत होगी. निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस के पक्ष में वोट डालेंगे.

गुजरात में कांग्रेस के लिए संकट की स्थिति ऐसे समय में बनी है जब मध्य प्रदेश में 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. ये सभी विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हैं.

MP: भोपाल लौटे कमलनाथ समर्थक 74 विधायक, विक्ट्री साइन दिखाते हुए कहा- कल बहुमत जीतेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
 'महिलाओं के साथ खड़े हों' अभियान की शुरुआत, CM रेवंत रेड्डी ने युवाओं से की ये अपील
तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
तेलंगाना में CM के सामने 130 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, शीर्ष नेताओं से भी मुख्यधारा में आने की अपील
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी चुनावी हुंकार
 'अपराधियों और ड्रग्स के लिए कोई जगह...', जोरहाट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने भरी हुंकार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला
पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 163 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृहमंत्री का बड़ा फैसला

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget