एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने की तुलसी गबार्ड से मुलाकात, तोहफे में दिया महाकुंभ का जल, रिटर्न गिफ्ट में मिली ये चीज

तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात की. इस मुलाकात में भारत की ओर से अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठन सिख फॉर जस्टिस पर कार्रवाई करने की मांग की गई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (17 मार्च,2025) को अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने तुलसी गबार्ड को महाकुंभ का पवित्र जल तोहफे के तौर पर दिया. वहीं, तुलसी गबार्ड की ओर से पीएम मोदी के रिटर्न गिफ्ट के तौर पर तुलसी की माला भेंट की गई. इससे पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के दौरे पर राष्ट्रपति धरमबीर गोखुल को भी महाकुंभ का जल भेंट किया था. 

पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड की ये मुलाकात कई मायनों में अहम मानी जा रही है. सोमवार को पीएम मोदी संग मुलाकात से पहले तुलसी गबार्ड ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की. इस मुलाकात में भारत की ओर से अमेरिकी धरती पर खालिस्तानी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठन सिख फॉर जस्टिस पर कार्रवाई करने की मांग की गई. खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इस संगठन एसएफजे का सर्वेसर्वा है.

ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद पीएम मोदी संग तुलसी की दूसरी मुलाकात

तुलसी गबार्ड की पीएम मोदी संग ये दूसरी मुलाकात थी. इससे पहले दोनों की फरवरी में मुलाकात हुई थी, जब पीएम मोदी अमेरिकी दौरे पर गए थे. वॉशिंगटन डीसी में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की द्विपक्षीय वार्ता हुई थी. उसके बाद पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड से भी मुलाकात की थी. इस मुलाकात में आतंकवाद और साइबर सिक्योरिटी को लेकर आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई थी और इंडिया-अमेरिका रिश्तों को ओर भी प्रगाढ़ करने को लेकर कई मुद्दों पर बात हुई थी.

अमेरिकी खुफिया विभाग की प्रमुख नई दिल्ली में मंगलवार (18 मार्च, 2025) को रायसीना डायलॉग को संबोधित करेंगी. रायसीना डायलॉग भारत का एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय मंच है, जिसमें जिओ-पॉलिटिक्स और जिओ-इकोनॉमिक्स को लेकर गहन मंथन किया जाता है. भारत 2016 से रायसीना डायलॉग की मेजबानी कर रहा है. 

तुलसी गबार्ड रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने भारत आई हैं. गबार्ड इंडो-पैसिफिक की बहु-राष्ट्र यात्रा पर हैं. भारत के बाद उनका जापान और थाईलैंड का भी दौरा होना है इसमें ट्रंप के शांति, स्वतंत्रता और समृद्धि जैसे उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए मजबूत संबंध, समझ और कम्युनिकेशन बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया है. तुलसी गबार्ड को पिछले महीने ही अमेरिका के खुफिया प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है. इसमें वो लगभग 100 बिलियन डॉलर के बजट वाली सीआईए, एफबीआई और एनएसए सहित 18 अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की कमान संभाल रही हैं.

ये भी पढ़ें:

'मांग में दम तो है', औरंगजेब की कब्र तोड़े जाने पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
अभिजीत दीपके ने देवेंद्र महतो से की बात, 'अस्पताल ले जाने से पहले पुलिस ने...'
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
बेंगलुरु के ताज होटल में दो बेटियों की हत्या, पिता ने की खुदकुशी की कोशिश
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
BJP की सियासत का जो अब तक रहा 'हथियार', कैसे विपक्ष उसी को ढाल बना कर रहा वार
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget