एक्सप्लोरर

'जो पीछे रह गए थे, जिन्हें न सुना गया और न मौके मिले', वक्फ बिल संसद से पास होने पर आया पीएम मोदी का बयान

Waqf Amendment Bill 2024: पीएम मोदी ने वक्फ बिल को सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है. उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुस्लिमों और पसमांदा समाज को फायदा होगा.

PM Modi on Waqf Bill 2024: वक्फ संशोधन बिल 2024 अब लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हो गया है. इस बिल को लेकर दोनों सदनों में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. गुरुवार, 3 अप्रैल को राज्यसभा में इस बिल पर चर्चा हुई और फिर वोटिंग कराई गई. इसमें 128 सांसदों ने बिल के पक्ष में वोट दिया, जबकि 95 ने इसका विरोध किया. राज्यसभा से बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लगातार चार ट्वीट किए हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखी ये बात

पीएम मोदी ने लिखा, “वक्फ संशोधन विधेयक और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक का संसद से पास होना सामाजिक और आर्थिक न्याय, पारदर्शिता और सबके विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे खासकर उन लोगों को फायदा होगा जो अब तक पीछे रह गए थे और जिन्हें न तो सही से सुना गया और न ही मौके मिले.” उन्होंने कहा, “मैं उन सभी सांसदों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने संसद और समितियों की बैठकों में हिस्सा लिया और अपने सुझाव दिए. साथ ही उन देशवासियों का भी आभार जिन्होंने समितियों को सुझाव भेजे. यह दिखाता है कि मिलकर बातचीत करना कितना ज़रूरी है.”

'लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे'

पीएम मोदी ने आगे कहा, “कई सालों तक वक्फ व्यवस्था में पारदर्शिता और ज़िम्मेदारी की कमी रही, जिससे खासकर मुस्लिम महिलाओं, गरीब मुस्लिमों और पसमांदा समाज को नुकसान हुआ. अब जो कानून पास हुए हैं, वे इस व्यवस्था को और पारदर्शी बनाएंगे और लोगों के अधिकारों की रक्षा करेंगे.” उन्होंने आगे कहा, “हम अब एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं, जहां व्यवस्था और अधिक आधुनिक और न्यायपूर्ण होगी. हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सम्मान और बराबरी मिले. इसी रास्ते पर चलकर हम एक मजबूत, सबको साथ लेकर चलने वाला और दयालु भारत बनाएंगे.”

ये भी पढ़ें-

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी के बीच ओले-आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली, UP, एमपी में आज कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget