एक्सप्लोरर

Petrol and Diesel Prices Reduced: लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार की बड़ी सौगात, देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि उन्होंने देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

Petrol and Diesel Prices Reduced:  लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी. 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है. 

उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई. भारत में पेट्रोल के दाम बढ़ने के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

39 देशों से खरीद रहे कच्चा तेल- हरदीप पुरी

हरदीप पुरी ने आगे लिखा, भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे. यानि भारत ने Energy Availability, Affordability और Sustainability को बरकरार रखा. भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए. हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा. पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं. 

कई देशों की तुलना में भारत में पेट्रोल के दाम कम

हरदीप पुरी ने लिखा, 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन ₹94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में ₹168.01- यानी 79% अधिक; फ्रांस में ₹166.87 यानी 78% अधिक; जर्मनी में ₹159.57 यानी 70% अधिक और स्पेन में ₹145.13 यानी 54% अधिक और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो यदि भारत की औसत ₹87 प्रति लीटर है तो इटली में ₹163.21 यानी 88% अधिक; फ्रांस में ₹161.57 यानी 86% अधिक; जर्मनी में ₹155.68 यानी 79% अधिक और स्पेन में ₹138.07 यानी 59% अधिक! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जियो-पॉलिटिकल मतभेंदों से ऊपर उठकर लड़ना होगा’, ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अमित शाह का वैश्विक सहयोग पर जोर
‘जियो-पॉलिटिकल मतभेंदों से उठकर लड़ना होगा’, ड्रग्स तस्करी के खिलाफ शाह का वैश्विक सहयोग पर जोर
हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियां, जानें ताजा हालात
हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियां, जानें ताजा हालात
NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले लाखों रुपये, CBI ने किया पूरे रैकेट का खुलासा
NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी गिरफ्तार, छात्रों से वसूले लाखों रुपये
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…

वीडियोज

RSS पर उठे सवालों का जवाब देती दिखी संजय दत्त की ये controversial फिल्म
Saif Ali Khan ने लगाई जान, फिर भी फीकी रह गई फिल्म
Pati Patni Aur Woh Do Review: Comedy, Confusion और Entertainment का मजेदार Package
DR. Aarambhi: 🤨Vishwas-Avantika की नई चाल, Dr. Aarambhi को हराने की कोशिश! #sbs
Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
3 महीने निकल गए, होर्मुज से नहीं आ रहे तेल, सिब्बल बोले- मनमोहन सरकार में हम रहे मंत्री, अब बढे़गी…
Mumbra News: मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
मुंबई से सटे मुंब्रा में 'हरा ड्रम' कांड, महिला ने पति-भाई के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने वर्क फ्रॉम होम और कार पुलिंग पर लिया फैसला, अब हफ्ते में दो दिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
5 मिनट 1 सेकंड का 'धूम' का 22 साल पुराना सॉन्ग, जिसे आदित्य चोपड़ा ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर हो गया हिट
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
IPL लाइव मैच में 'पर्ची' रखना लीगल या नहीं? अब LSG के आकाश सिंह ने किया ये काम; जानें सजा का नियम
Fact Check: एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
एमएस धोनी का रिटायरमेंट मैच देखने आएंगे PM Modi और शाहरुख-सलमान? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
Meta के Smart Glasses ने बदल दिया गेम, हवा में इशारा करने से टाइप हो जाएंगे मैसेज
डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
ट्रंप के चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात पर अब आया रूस का बयान, जानें क्या कहा
Embed widget