एक्सप्लोरर

'मशीन से कंट्रोल कर रहे दिमाग, इसे हटवाएं', सुप्रीम कोर्ट से शख्स ने की मांग, जज बोले- विचित्र है

Supreme Court: इस अजीबोगरीब याचिका की सुनवाई सितंबर में भी हुई थी. तब भी जजों ने याचिका पर हैरानी जताई थी, लेकिन उन्होंने उसे खारिज करने की बजाय समझने की कोशिश की.

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में कई बार ऐसी याचिकाएं आती हैं, जो जजों को भी उलझन में डाल देती है. ऐसी ही एक याचिका आंध्र प्रदेश के एक याचिकाकर्ता की थी, जिसे समझने के लिए जजों ने लीगल सर्विस कमेटी के पास भेजा. आखिरकार, आज उसे अजीब बता कर खारिज कर दिया. याचिकाकर्ता का दावा था कि उसके मस्तिष्क को किसी मशीन के जरिए पढ़ा जा रहा है और नियंत्रित भी किया जा रहा है. उसने उस मशीन को हटवाने की मांग की थी.

इससे पहले सितंबर में यह याचिका सुनवाई के लिए लगी थी. तब भी जजों ने याचिका पर हैरानी जताई थी, लेकिन उन्होंने उसे खारिज करने की बजाय समझने की कोशिश की. इसके लिए याचिकाकर्ता को सुप्रीम कोर्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी के पास भेजा गया, ताकि वह विस्तार से उसकी बात सुनकर रिपोर्ट दें. याचिकाकर्ता के तेलुगु भाषी होने के चलते एक तेलुगु भाषा वकील को भी उसकी बात समझने के लिए नियुक्त किया गया. अब जस्टिस सुधांशु धूलिया और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच ने याचिका को 'विचित्र' बता कर खारिज कर दिया है.

लैबोरेट्री से हासिल की दिमाग को नियंत्रित करने वाली मशीन

याचिकाकर्ता का कहना था कि कुछ लोगों ने हैदराबाद के सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (CFSL) से दिमाग को नियंत्रित करने वाली मशीन हासिल की है. इसके जरिए उसके मस्तिष्क को पढ़ा और नियंत्रित किया जा रहा है. CFSL के अधिकारी इस बारे में उसकी मदद नहीं कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट विशाखापत्तनम की सीबीआई टीम को मामले की जांच करने और मशीन को निष्क्रिय करने के लिए कहे.

नहीं हुआ कभी कोई परिक्षण

इससे पहले याचिकाकर्ता आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट गया था. वहां CFSL ने बताया था कि उसने याचिकाकर्ता का कभी कोई परीक्षण नहीं किया. किसी मशीन के सक्रिय होने या उसे निष्क्रिय करने का कोई सवाल ही नहीं है. इसके बाद हाई कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी. अब सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका पर कोई आदेश जारी करने से मना कर दिया है.

यह भी पढ़ें- अल-कायदा की साजिश पर NIA का बड़ा एक्शन, बिहार-बंगाल समेत 6 राज्यों में की छापेमारी

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget