एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पटियाला हिंसा मामले में 6 FIR दर्ज, तीन आरोपी गिरफ्तार, जानिए केस में अब तक क्या हुआ

Patiala Clash: अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वहीं 22 आरोपियों को पकड़ना अभी बाक़ी है. 25 लोगों को हिंसा के मामले में आरोपी बनाया गया है.

Patiala Violence Latest Update: पटियाला हिंसा के मामले में पुलिस ने 6 FIR दर्ज की हैं. पुलिस के मुताबिक हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बरज़िदर सिंह परवाना है. अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, वहीं 22 आरोपियों को पकड़ना अभी बाक़ी है. 25 लोगों को हिंसा के मामले में आरोपी बनाया गया है. हिंसा के लिए नामज़द कई लोग सिमरनजीत सिंह मान की पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.

आईजी पटियाला ने कहा कि परवाना के खिलाफ आरोप है कि वह ही मुख्य साजिशकर्ता है और उसने ही सारा प्लान रचा, उसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है. गिरफ्तार किए गए 3 आरोपी हरीश सिंगला, कुलदीप सिंह दंथल और दलजीत सिंह हैं. मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. आईजी ने कहा कि हरीश सिंगला को 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. मामले के सभी आरोपियों का कनेक्शन कुछ भी हो, गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी. जल्द चार्जशीट दाखिल कर उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा. आईजी ने कहा कि मामले में कोई ढील नहीं, कानून अपना काम करेगा. आईजी ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों ने हमें आश्वासन दिया है कि शहर में किसी भी जुलूस में ऐसा माहौल नहीं बनेगा. मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना की आपराधिक पृष्ठभूमि है, उसके खिलाफ 4 FIR दर्ज की गई हैं. 

पटियाला के एसएसपी दीपक परीकी ने कहा है कि कर्फ्यू हटा लिया गया है और इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. लोगों में आत्मविश्वास है. शांति स्थापना समिति की बैठक हुई, सभी को चाहिए शांति. पंजाब सरकार ने खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर दो समूहों के बीच झड़प के एक दिन बाद शनिवार को पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था. वहीं जिला प्रशासन की तरफ से साफ कहा गया है कि स्थिति फिलहाल कंट्रोल में है. पटियाला में काली मंदिर और बाहर जहां झड़प हुई थी वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें.

Pfizer’s Paxlovid: टेस्ट में फेल हुई फाइजर की कोविड-19 से लड़ने वाली दवाई, कम नहीं कर पाई कोरोना के जोखिम

Fuel Price Hike: ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बोले केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, 'केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी, अब राज्यों की बारी'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget