एक्सप्लोरर

Parliament Session: पहले ही संबोधन में बीजेपी पर बरसीं महुआ, बोलीं- मेरी आवाज दबाई तो जनता ने बैठा दिए 63 सांसद

Parliament Special Session: संसद के विशेष सत्र के दौरान आज विपक्ष के सांसदों ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर जमकर हमला किया. टीएमसी सांसद महुओ मोइत्रा ने उन्हें निष्कासित करने का मामला भी उठाया.

Mahua Moitra In Parliament: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दौरान तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सोमवार (1 जुलाई) को स्पीच दी. इस दौरान महुआ मोइत्रा ने कहा कि पिछली बार मुझे यहां बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि मेरी आवाज दबाने की सत्ताधारी दल ने भारी कीमत चुकाई, जनता ने उनके 63 सांसदों को बैठा दिया.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के संबोधन के बाद बोलने के लिए खड़ी हुईं महुआ मोइत्रा के बोलना शुरू करने से पहले पीएम मोदी सदन से जाने लगे. इस पर टीएमसी सांसद ने पीएम मोदी से रुक कर उनकी स्पीच भी सुनने के लिए कहा.

'मुझे बोलने नहीं दिया गया'

महुआ मोइत्रा ने कहा, ''पिछली बार जब मैं यहां खड़ी थी तो मुझे बोलने नहीं दिया गया, लेकिन सत्ताधारी दल ने एक सांसद की आवाज दबाने की बहुत भारी कीमत चुकाई है. मुझे बैठाने के चक्कर में जनता ने आपके 63 सदस्यों को स्थायी रूप से बैठा दिया.''

महुआ मोइत्रा ने अपने स्पीच की शुरुआत में पीएम मोदी की ओर से उनके संसदीय क्षेत्र में दो बार रैली करने का जिक्र करते हुए कहा कि ये भी सुनते हुए जाइए. डरिए मत सर. आज तो सुनते जाइए.

'लोकतंत्र के मंदिर में सेंगोल की कोई जगह नहीं'

उन्होंने कहा कि मैंने 2019 में लोकसभा की अपनी पहली स्पीच में फासीवाद के संकेतों पर बात की थी. उन्होंने कहा कि सेंगोल का लोकतंत्र के मंदिर में कोई स्थान नहीं है. बीजेपी को अभी तक समझ नहीं आया है कि उनके राजतंत्र को लोकतंत्र ने 240 सीटों पर ला दिया है.

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष और राष्ट्रपति का अभिभाषण लिखने वालों तक अभी ये बात नहीं पहुंची है कि ये सरकार बहुमत की नहीं है, बल्कि गठबंधन के कई दलों पर निर्भर है. सत्ता पक्ष के लिए आगे की राह आसान नहीं होने वाली है.

'अब चुप नहीं करा पाएंगे'

टीएमसी सांसद ने कहा कि इस बार हम 234 सांसद हैं, हम एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि इस बार आप हमें पिछली बार की तरह चुप नहीं करा पाएंगे. इसके साथ उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण में मणिपुर का नाम न होने पर भी सवाल उठाए.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: 'आप लिख कर ले लो...', इस राज्य के विधानसभा चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने कर दी भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget