एक्सप्लोरर

'निशान-ए-पाकिस्तान पाना चाहते हैं कांग्रेस के नेता', सिद्धारमैया के बयान पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज

Pahalgam Terror Attack: सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन जो कल तक सरकार के साथ खड़े होने का दावा कर रहे थे. अपने कुछ नेताओं के बयानों के बाद पूरी तरह से बेपर्दा हो चुके हैं.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के युद्ध कोई विकल्प नहीं वाले बयान पर बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार (27 अप्रैल, 2025) को कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इसे पाकिस्तान के नेताओं जैसी भाषा करार दिया.

बीजेपी सांसद ने कड़े शब्दों में कहा कि कल तक आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस पार्टी भारत सरकार के साथ खड़ी होने का दावा कर रही थी, लेकिन पार्टी के कुछ नेता पाकिस्तान के नेताओं जैसी ही भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. भारत सरकार अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में पाकिस्तान को निशाने पर ले रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता ऐसे बयान देकर निशान-ए-पाकिस्तान पाना चाहते हैं.

'पाकिस्तानी नेताओं की भाषा बोल रहे कांग्रेस के नेता'
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पहलगाम के जघन्य आतंकवादी हमले से पूरा देश गुस्से में है और भारत के लोगों की भावना है कि आतंकवाद पर कठोर और प्रभावी जवाब दिया जाना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये कहकर देश की भावना व्यक्त की है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को उनकी कल्पना से बढ़कर सजा दी जाएगी, चाहे वे दुनिया में कहीं भी हों. 

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता ऐसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, जैसी पाकिस्तानी रक्षा मंत्री और गृह मंत्री कर रहे हैं. पाकिस्तानी मीडिया इनके बयानों की तारीफ कर रही है. यह वही पार्टी है जिसके नेता राहुल गांधी के बयान को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रयोग किया था.

'उन्हें रक्षा विशेषज्ञ बनने की जरूरत नहीं है'
उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन जो कल तक सरकार के साथ खड़े होने का दावा कर रहे थे. अपने कुछ नेताओं के बयानों के बाद पूरी तरह से बेपर्दा हो चुके हैं. अब उनका असली चेहरा लोगों के सामने है. दूसरी ओर, कर्नाटक के एक मंत्री कह रहे हैं कि आतंकवादियों ने पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर नहीं मारा होगा. इस तरह का बयान उन लोगों को दर्द पहुंचा रहा है, जिन्होंने इस आतंकी घटना में अपनों को खोया. 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर बीजेपी सांसद ने कहा कि उन्हें रक्षा विशेषज्ञ बनने की जरूरत नहीं है. क्या विकल्प होंगे, वह भारतीय सेना और पीएम मोदी पर छोड़ दें. राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी का क्या स्टैंड रहता है, यह देश कई मौकों पर देख चुका है.

ये भी पढ़ें:

'2025 में पाकिस्तान के हो जाएंगे चार टुकड़े', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
ऐतिहासिक, मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी

वीडियोज

UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi
Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News
Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
नोएडा में 5वीं तक के स्कलों को बंद रखने का आदेश, 'जहरीली हवा' को देखते हुए लिया फैसला
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
ऐतिहासिक, मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
भयानक हादसे ने बिगाड़ दिया था महिमा चौधरी के चेहरा का नक्शा, स्ट्रगल याद कर बोलीं- 'मुझे फिल्मों से निकाला गया'
'मुझे फिल्मों से निकाला गया', स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोलीं महिमा चौधरी
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Black Box Warning: कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
कोविड वैक्सीन पर जल्द लगेगी ब्लैक बॉक्स वॉर्निंग? समझें कितना बड़ा खतरा माना जाता है ये संकेत
Embed widget