एक्सप्लोरर

'2025 में पाकिस्तान के हो जाएंगे चार टुकड़े', भाजपा सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा दावा

BJP mp on Pahalgam Terror Attack : भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर हाल में इस हमले का बदला लेकर रहेगी.

BJP MP Nishikant Dubey on Pakistan : केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार (27 अप्रैल) को पाकिस्तान को लेकर एक दावा किया है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि साल 2025 के बाद धरती से एक देश के तौर पर पाकिस्तान का नामोनिशान मिट जाएगा.

झारखंड के देवघर जिले में महेशमारा रेलवे हॉल्ट स्टेशन के शिलान्यास के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में निशिकांत दुबे ने कहा, “इसी वर्ष पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट जाएगा.” उन्होंने कहा, “पहलगाम की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से अपने संबोधन में आतंकियों को मिट्टी में मिलाने की जो बात कही है, उसका संदेश दूरगामी है.”

दावा पूरा नहीं हुआ तो लोग कह सकते हैं BJP झूठे आश्वासन देती है- निशिकांत

भाजपा सांसद ने आगे कहा, “पाकिस्तान ने कश्मीर का हमारा जो हिस्सा लिया है, उसे तो हम वापस लेंगे ही. इसके अलावा पाकिस्तान से खंडित कर बलूचिस्तान, पख्तूनिस्तान और पंजाब नामक अलग-अलग देश बनेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह कर दिखाएंगे. यह बात मैं पूरे दावे के साथ कह रहा हूं. अगर पाकिस्तान इस वर्ष के बाद कई खंडों में नहीं बंटा तो आप यह कहने को स्वतंत्र होंगे कि भाजपा वाले लोगों को झूठे आश्वासन देते हैं.” उन्होंने कहा कि "पाकिस्तान खत्म हो जाएगा", यही मोदी की गारंटी है. यही विश्वास है, जिसकी बदौलत वह देश के प्रधानमंत्री बने हैं.

आंतकियों को मिट्टी में मिलाने की प्रधानमंत्री ने खाई कसम- निशिकांत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में गत 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले का जिक्र करते हुए निशिकांत दुबे ने कहा, "पाकिस्तान की सेना ने हिन्दुस्तानियों को, खास तौर पर हिंदुओं को चुन-चुनकर मारा है. मोदी सरकार इस हमले का बदला हर हाल में लेगी.”

रेलवे हॉल्ट के शिलान्यास से पहले मीडिया से बात करते हुए भाजपा सांसद ने कहा, “देश का नेतृत्व आज एक ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है, जो अपनी क्षमता और ताकत के लिए देश-दुनिया में जाने जाते हैं. उन्होंने बिहार की धरती से स्पष्ट कहा है कि आतंकियों और उनके समर्थकों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसी का असर है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर का पूरा परिवार विदेश भाग गया है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
UP Weather: यूपी में आज से बारिश और ओले का दौर शुरू, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, IMD का अलर्ट
यूपी में आज से बारिश और ओले का दौर शुरू, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, IMD का अलर्ट
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
'ये रिश्ता...' या 'नागिन', हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'मेरी सारी संपत्ति....'
हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

Delhi Murder Case: Mangolpuri में गली में चाकूओं से युवक को गोद गए शख्स | Breaking News | ABP News
बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Update: दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
दो दिन दिल्ली-यूपी की बड़ी मुसीबत, राजस्थान, बिहार की भी हालत खराब, मौसम विभाग की ताजा चेतावनी
UP Weather: यूपी में आज से बारिश और ओले का दौर शुरू, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, IMD का अलर्ट
यूपी में आज से बारिश और ओले का दौर शुरू, कई जिलों में तेज हवाओं होगी ओलावृष्टि, IMD का अलर्ट
IND vs NZ 1st T20I: मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
मैच के तुरंत बाद गौतम गंभीर का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किस पर साधा निशाना?
'ये रिश्ता...' या 'नागिन', हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, बोलीं- 'मेरी सारी संपत्ति....'
हिना खान ने अपने किस टीवी शो से की सबसे ज्यादा कमाई? एक्ट्रेस ने कर दिया खुलासा
बेटियों को 150000 रुपये दे रही यह राज्य सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
बेटियों को 150000 रुपये दे रही यह राज्य सरकार, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन?
दिमाग नहीं, दिल बीमार है? जानें कैसे ब्रेन फॉग हो सकता है हार्ट डिजीज का शुरुआती संकेत
दिमाग नहीं, दिल बीमार है? जानें कैसे ब्रेन फॉग हो सकता है हार्ट डिजीज का शुरुआती संकेत
"भाई की गरीबी देखी नहीं जाएगी" अपनी ही शादी में पैसे लूटने लगा दूल्हा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Mana Shankara Varaprasad Garu BO Day 10: चुपचाप इस फिल्म ने 10 दिनों में कर डाली छप्परफाड़ कमाई, अब बनने वाली है 200 करोड़ी
'मना शंकर वरप्रसाद गारू' मचा रही धमाल, 10 दिन कमा डाले इतने करोड़
Embed widget