एक्सप्लोरर

विपक्षी दलों ने राज्यसभा में 11 अगस्त के हंगामे की जांच के लिए समिति में शामिल होने से किया इनकार

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने बीमा संबंधी विधेयक को पारित कराने का विरोध किया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ था.

नई दिल्ली: राज्यसभा में बीते 11 अगस्त के हंगामे की जांच के लिए विशेष अनुशासनात्मक समिति गठित करने की राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू की योजना को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है क्योंकि सभी विपक्षी दलों ने इस समिति का हिस्सा बनने से वस्तुत: इनकार कर दिया है. सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने नायडू को पत्र लिखकर इस समिति का हिस्सा बनने से इनकार किया तो तृणमूल कांग्रेस से इस जांच समिति में शामिल होने के लिए नहीं कहा गया. तृणमूल के कुछ सदस्य पिछले सत्र के दौरान हुए हंगामे के केंद्रबिंदु थे.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें चार सितंबर को नायडू की ओर से फोन आया था और यह प्रस्ताव दिया गया था कि मानसून सत्र के दौरान 11 अगस्त को उच्च सदन में हुई घटना की जांच के लिए समिति बनाई जाए. खड़गे ने कहा कि उनकी पार्टी इस समिति का हिस्सा नहीं होगी क्योंकि यह सदस्यों को डरा-धमकाकर चुप कराने एक प्रयास है.

वेंकैया नायडू को लिखे पत्र में खड़गे ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सदन में रचनात्मक चर्चा चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि न सिर्फ चर्चा की मांग को नहीं माना गया, बल्कि उन विधेयकों को जल्दबाजी में पारित कराने की कोशिश की गई जिनका देश पर गंभीर एवं प्रतिकूल प्रभाव पड़ने वाला है. खड़गे ने वरिष्ठ भाजपा नेता दिवंगत अरुण जेटली के उस कथन का भी उल्लेख किया कि ‘संसद की कार्यवाही नहीं चलने देना भी लोकतंत्र का एक स्वरूप है.’ कांग्रेस नेता ने कहा कि 11 अगस्त से संबंधित मुद्दे पर आगे सर्वदलीय बैठकों में भी चर्चा की जा सकती है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘‘यह मामला अब खत्म हो चुका है और अब इसे उठाना उचित नहीं है. अगले सत्र के समय हम इस पर संज्ञान ले सकते हैं.’’ उनके मुताबिक, अब इस पर कोई अनुशासनात्मक समिति बनाना उचित नहीं होगा और इससे बचना चाहिए. डीएमके नेता तिरुची शिवा ने कहा कि उनकी पार्टी भी विपक्ष के साथ खड़ी होगी और ऐसी किसी समिति में शामिल नहीं होगी.

गौरतलब है कि मानसून सत्र के आखिरी दिन राज्यसभा में बीमा संबंधी विधेयक को पारित कराने का विपक्षी सदस्यों ने विरोध किया और इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. सरकार ने विपक्षी सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने सरकार पर ‘लोकतंत्र की हत्या’ का आरोप लगाया.

ADR Report: पिछले सात सालों में सर्वाधिक नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस, सबसे ज्यादा फायदे में रही बीजेपी

New Governor: बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद गुरमीत सिंह उत्तराखंड तो आरएन रवि बने तमिलनाडु के राज्यपाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget