एक्सप्लोरर

25 मिनट, 24 टारगेट, 9 आतंकी ठिकाने तबाह और 100 से ज्यादा टेररिस्ट ढेर... पाकिस्तान पर कयामत का एक महीना पूरा, Operation Sindoor की अबतक की पूरी डिटेल

Operation Sindoor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 6 जून को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की तो देशभर में गर्व और वीरता की लहर दौड़ गई. ऑपरेशन सिंदूर की पूरी कहानी जानिए यहां...

Operation Sindoor: कुछ घटनाएं इतिहास में सिर्फ तारीखें नहीं होतीं, वे एक राष्ट्र की चेतना को झकझोर देती हैं. 6 मई 2025 की रात ऐसी ही एक तारीख बन गई जब भारत ने अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का करारा जवाब दिया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नामक इस सैन्य कार्रवाई ने न सिर्फ पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि अब भारत चुप नहीं बैठता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब 6 जून को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बात की तो देशभर में गर्व और वीरता की लहर दौड़ गई. उन्होंने कहा- "अब 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम सुनते ही पाकिस्तान को अपनी शर्मनाक हार याद आएगी." यह बयान सिर्फ शब्द नहीं थे, यह भारत की उस बदली हुई रणनीति का ऐलान था जिसमें अब आतंक का जवाब सिर्फ निंदा से नहीं, निर्णायक कार्रवाई से दिया जाता है.

क्यों हुआ ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बर्बर आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों (25 भारतीय और 1 नेपाली) की हत्या कर दी गई. हमले में खासतौर पर हिंदू पुरुषों को निशाना बनाया गया. जांच में सामने आया कि लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और द रेसिस्टेंस फ्रंट (TRF) इस हमले में शामिल थे – और इन सभी को पाकिस्तान की शह प्राप्त थी. भारत ने स्पष्ट किया कि इस हमले के पीछे इस्लामाबाद की मिलीभगत है, हालांकि पाकिस्तान ने हमेशा की तरह इन आरोपों को खारिज कर दिया.

सिंधु जल संधि को किया गया निलंबित
इस आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 23 अप्रैल 2025 को एक ऐतिहासिक कदम उठाया और 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया गया. दशकों से इस संधि के तहत पाकिस्तान को 80% पानी मिलता रहा, लेकिन इस निर्णय के बाद वहां पानी की गंभीर किल्लत शुरू हो गई, जिससे उसकी चिंता और बेचैनी बढ़ गई.

ऑपरेशन सिंदूर: कब और कैसे हुआ एक्शन?
भारत ने हमले के महज दो सप्ताह के भीतर जवाबी कार्रवाई करते हुए, 6 और 7 मई की रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया. यह मिशन विधवा हुई उन महिलाओं को न्याय दिलाने की प्रतिज्ञा था, जिनके पति पहलगाम हमले में मारे गए थे, इसलिए इस ऑपरेशन का नाम 'सिंदूर' रखा गया.

एकसाथ तीनों सेनाओं की भागीदारी
इस ऑपरेशन में थलसेना, वायुसेना और नौसेना – तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से भाग लिया. यह 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद तीसरा बड़ा सैन्य जवाब था. सिर्फ 25 मिनट की इस कार्रवाई में भारतीय बलों ने 24 लक्ष्यों को सटीकता से नष्ट किया.

कहां-कहां हुए हमले?
पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के 5 आतंकी ठिकाने निशाने पर रहे:

  • मस्जिद सैयदना बिलाल – मुजफ्फराबाद
  • गुलपुर ट्रेनिंग कैंप – कोटली
  • सवाई नाला कैंप – मुजफ्फराबाद
  • मस्जिद अहल-ए-हदीस – बरनाला (भिंबर)
  • एक अन्य गोपनीय स्थल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 4 ठिकाने तबाह किए गए:

  • सरजाल कैंप – सियालकोट
  • मेहमूना जोया ठिकाना – सियालकोट
  • मार्कज तैबा – मुरिदके
  • मस्जिद सुब्हान अल्लाह – बहावलपुर

पाकिस्तान में छाया मातम
इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान में सैन्य और खुफिया तंत्र में हड़कंप मच गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन हमलों में कई आतंकी मारे गए और बड़ी मात्रा में हथियार व संचार उपकरण नष्ट हो गए. पाकिस्तान ने हालांकि पहले की तरह इस हमले को लेकर चुप्पी साध ली और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी कोई ठोस बयान नहीं दे सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
मेडचल जिले के माईसम्मागुड़ा में छात्र और पुलिस के बीच टकराव, हॉस्टल कमरों में घुसकर लाठीचार्ज का आरोप
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल
भारत की रसोई में दिखने लगा अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, इंडक्शन की कीमतों में आई उछाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast: गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
गर्मी बढ़ते ही मौसम ने मारी पलटी, होगी भारी बारिश, जानें यूपी-दिल्ली से बिहार तक कहां-कहां बरसेंगे बादल
Mumbai News: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
मुंबई: मेडिकल स्टूडेंट ने की आत्महत्या, बॉयफ्रेंड उठाता था चरित्र पर सवाल, मिला 6 पन्नों का सुसाइड नोट
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
IPL 2026: क्रिस गेल से लेकर अभिषेक शर्मा तक, ये हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
AI से पढ़ाई आसान या सोच कमजोर? नई तकनीक के दौर में उठे बड़े सवाल
Childhood Cancer: लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
लगातार बुखार, थकान और हड्डियों में दर्द... बच्चों में दिखें ये लक्षण तो न करें इग्नोर, वरना हो जाएगा कैंसर
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
अमेरिका में 780 रुपये की एक कप चाय बेच रहा ये बिहारी, जानिए कैसे हुई शुरुआत? वीडियो वायरल
Embed widget