एक्सप्लोरर

समंदर में तैयार थे 36 वॉरशिप, 7 डेस्ट्रॉयर और पनडुब्बियां, बस आदेश का था इंतजार... तबाह हो जाता पाकिस्तान का कराची पोर्ट

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने पीओके के साथ-साथ पाकिस्तान में भी कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया.

INS Vikrant Warship: 22 अप्रैल, 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान में वो तबाही मचाई, जिसकी चर्चा अब दुनिया में हो रही है. ये ऑपरेशन भारतीय सेना के लिए मील का पत्थर साबित हुआ. जमीन पर थल सेना, आसामान में वायुसेना और समुद्र में नौसेना ने पाकिस्तान को हर ओर से घेर रखा था.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान पर प्रेशर बनाने में भारतीय नौसेना ने भी अहम किरदार निभाया. कराची के पास अरब सागर में नौसेना 36 युद्धपोतों के साथ तैनात थी, जिसमें आईएनएस विक्रांत, विध्वंसक, फ्रिगेट, पनडुब्बियां और तेज हमला करने वाली नौकाएं शामिल थीं. 8 से 10 युद्धपोतों को अरब सागर में आगे की ओर तैनात किया गया था.

1971 के युद्ध की तुलना में 6 गुना ज्यादा युद्धपोतों की तैनाती

पाकिस्तान के साथ 1971 में हुए युद्ध के दौरान भारत की नौसेना ने कराची पर हमला करने के लिए सिर्फ 6 युद्धपोतों की तैनाती की थी, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय नौसेना ने 36 युद्धपोतों की तैनाती की. ये 1971 के युद्ध की तुलना में 6 गुना ज्यादा थी. आईएनएस विक्रांत के 8 से 10 युद्धपोतों के ग्रुप को तैनात किया गया, जिसमें डेस्ट्रॉयर, फ्रिगेट और अन्य सहायक जहाज शामिल थे.

हाई अलर्ट पर थी नौसेना

नौसेना को हाई अलर्ट पर रखा गया था और वो ऊपर से आदेश का इंतजार कर रही थी. पाकिस्तान से संभावित हमले की आशंका के बीच NAVAREA अलर्ट जारी किया गया था. इस तैनाती में ब्रह्मोस मिसाइलों, मीडियम रेंज की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों, हेवीवेट टारपीडो से लैड सात विध्वंसक भी शामिल थे. इसके अलावा हाल ही में शामिल किए गए आईएनएस तुशील के साथ-साथ स्टेल्थ गाइडेड मिसाइट फ्रिगेट भी तैनात थे.

रिपोर्ट में बताया गया कि अनुमान है कि सतह के नीचे 6 पनडुब्बियों ने समन्वय बिठाने का काम किया. अभियान में फास्ट अटैक क्राफ्ट और मिसाइल बोट भी शामिल थीं. उधर पाकिस्तान का नौसेना बेड़ा सिर्फ कराची बंदरगाह तक ही सीमित रहा और भारतीय नौसेना की भारी मौजूदगी का जवाब देने में असमर्थ था. साथ ही इंटरनेशनल कॉमर्शियल जहाजों को अपना रास्ता भी बदलना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को ड्रोन देने वाले तुर्किए को अपनी ही सरजमीं से सिर्फ 6 मिनट में तबाह कर देगी भारत की ये खौफनाक मिसाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget