एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का बड़ा फैसला, जम्मू-अमृतसर समेत 9 एयरपोर्ट 10 मई तक रहेंगे बंद

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 10 मई तक 9 एयरपोर्ट बंद करने का फैसला लिया है, जिसमें जम्मू, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़ जैसे एयरपोर्ट के नाम शामिल हैं.

Indian Airport Closed For Civilians: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का एक और बड़ा फैसला सामने आया है, जिसके चलते 10 मई तक 9 एयरपोर्ट बंद करने की बात कही गई है. इनमें जम्मू, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, राजकोट, भुज, श्रीनगर, लेह और जामनगर एयरपोर्ट के नाम शामिल हैं. भारत की प्रमुख एयरलाइन्स ने अपनी उड़ानों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है. 

इंडिगो एयरलाइन्स की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल

इसके साथ ही Indigo Airlines की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं. वहीं दिल्ली एयरपोर्ट की बात की जाए तो यहां अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है.

एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक कैंसिल कर दी गई हैं. 

इसके साथ ही स्पाइसजेट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

इसके अलावा महत्तवपूर्ण संस्थानों और सेंसेटिव इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के कई जिलों में स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. 

कुल 9 आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान में बने आतंकवादी शिविरों पर सटीक हमला किया गया. ये आतंकी ठिकाने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में मौजूद थे. सेना की इस एयर स्ट्राइक को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है. ये एयरस्ट्राइक उन आतंकी ठिकानों पर की गई, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई थी. सेना की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एयर स्ट्राइक में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है. 

यह भी पढ़ें:-

'काश मैं भी मारा जाता', ऑपरेशन सिंदूर में परिवार के 14 लोगों की मौत पर फूट-फूटकर रोया आतंकी मसूद अजहर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
कांग्रेस के गोवा मीटिंग में गाया गया आधूरा वंदे मातरम, फिर विवाद?
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
'दीपके स्टूडेंट कैसे...', रिजिजू ने CJP प्रोटेस्ट को लेकर क्या कहा
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget