एक्सप्लोरर

भारत में कोरोना के Omicron वेरिएंट का तीसरा केस, जिम्बाब्वे से गुजरात लौटे बुजुर्ग निकले संक्रमित

Omicron Varient: कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट अब भारत में पैर पसारता जा रहा है. भारत में ओमिक्रोन का तीसरा मामला पाया गया है.

Omicron Symptoms: कोरोना वायरस का ओमिक्रोन वेरिएंट अब भारत में पैर पसारता जा रहा है. भारत में ओमिक्रोन का तीसरा मामला पाया गया है. गुजरात में एक 72 साल के बुजुर्ग ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं. वे जिम्बाब्वे से लौटे थे.

गुजरात के जामनगर में यह पहला ओमिक्रोन का मामला है. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने गुजरात स्वास्थ्य विभाग के हवाले से यह जानकारी दी है. इससे पहले कर्नाटक में दो लोग ओमिक्रोन से संक्रमित पाए गए थे. इन दोनों की उम्र 66 साल और 46 साल थी. 

राज्य सरकार ने शुक्रवार को 66 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की टेस्ट रिपोर्ट की जांच का आदेश दिया, जिससे उसे देश छोड़ने की अनुमति मिली. कम से कम 10 दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के बेंगलुरु पहुंचने के बाद लापता होने संबंधी खबरों के बीच सरकार ने अधिकारियों से मामले पर गौर करने, उन लोगों का तुरंत पता लगाने और जांच करने का निर्देश दिया.

राजस्व मंत्री आर अशोक ने कहा, 'वह व्यक्ति (66 वर्षीय) एक होटल में आइसोलेशन में था और वह यहां से (देश के बाहर) चला गया है. पहले उसकी (कोविड जांच की) रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई और फिर दोबारा जांच रिपोर्ट 'निगेटिव' आई. कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं हुई, लैबोरेट्री की जांच सही थी या नहीं या कुछ गड़बड़ी हुई, पुलिस कमिश्नर को इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं.'

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अगुआई में हुई हाई लेवल बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से राजस्व मंत्री ने कहा कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका आयुक्त को इस संबंध में शहर के हाई ग्राउंड थाने में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों ने गुरुवार को कहा था कि दक्षिण अफ्रीकी नागरिक 20 नवंबर को बेंगलुरु आया था और उसके नमूने हवाई अड्डे पर लिए गए थे और बाद में उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई. इसके बाद व्यक्ति के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को आई, जिसमें पुष्टि की गई कि वह ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित था.

इस बीच, दस दक्षिण अफ्रीकी यात्रियों के लापता होने की खबरों पर एक सवाल के जवाब में अशोक ने कहा, 'मीडिया में यह सामने आया है कि दस लोग लापता हैं. अधिकारियों से इस पर गौर करने, उनका पता लगाने और जांच कराने का निर्देश दिया गया है.'

ये भी पढ़ें

Omicron Variant: ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए मुंबई तैयार, 5 पॉइंट में समझिए Quarantine के नए नियम

Omicron In India: ओमिक्रोन केस मिलने के बाद अफ्रीकी देशों से आए 10 विदेशी नागरिक संपर्क में नहीं, हरकत में बैंगलुरू प्रशासन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ का क्या होगा अगला कदम? INDIA की मीटिंग आज, बनेगा प्लान
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget