एक्सप्लोरर

Omicron Variant: ओमिक्रोन के खतरे से निपटने के लिए मुंबई तैयार, 5 पॉइंट में समझिए Quarantine के नए नियम

Latest Home Quarantine Rules Mumbai: यात्री होम क्वारंटीन में नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीमों को उनके पतों पर भेजा जाएगा.

New Home Quarantine Rules: दुनियाभर के देश ओमिक्रोन (Omicron Variant) के खतरे के बीच सावधानियां बरत रहे हैं. ऐसे में भारत में ओमिक्रोन के 2 मामले सामने आने के बाद राज्य सरकारें अलर्ट मोड में हैं. डर के साए के बीच देश की आर्थिक राजधानी मुंबई ने होम क्वारंटीन (Home Quarantine) के लिए नए नियम जारी किए हैं. नए नियमों को जारी करते हुए कहा गया है कि बीएमसी मुंबईकरों से विनती करती है के अगर आपको जानकारी मिलती है कि कोई यात्री आपकी बिल्डिंग या इलाके में आया है तो इसकी जानकारी पुलिस को तुरंत दें.

बच्चे अगर कोरोना से संक्रमित होते हैं तो जम्बो कोविड सेंटर में बच्चों के लिए भी इंतजाम किया जा रहा है. बच्चे खेलने के लिए बाहर जाते है तो ऐसे में उनका ध्यान रखना पेरेंट्स की भी जिम्मेदारी है. मास्क लगाने में लापरवाही न करें. बीएमसी ने कहा है कि ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी नही होगी, इसकी पूरी तैयारी की गई है.  

5 पॉइंट्स में समझिए मुंबई नगरपालिका के नए क्वारंटीन नियम

  1. मुंबई नगरपालिका ने ओमिक्रोन से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में लोगों के स्वास्थ्य की उचित निगरानी के लिए नियमों का नया सेट जारी किया है. जोखिम वाले देशों से मुंबई आने वाले पैसेंजर्स के लिए 7 दिनों का होम क्वारंटीन अनिवार्य किया गया है.
  2. मुंबई के वॉर्ड वॉर रूम यानी WWR की टीम दिन में पांच बार होम क्वारंटीन में मौजूद लोगों का हाल जानेगी. टीम की कोशिश ये जानने की होगी कि होम क्वारंटीन में मौजूद लोग वास्तव में नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं. 
  3. एक सॉफ्टवेयर की मदद से यात्रियों के एड्रेस के मुताबिक उन्हें ग्रेटर मुंबई नगर निगम या एमजीजीएम के 24 वार्डों में बांटा जाएगा. जिसके बाद इन सभी का एड्रेस WWR टीम अपने फील्ड मेडिकल ऑफिसर्स को देगी, जिससे कि होम क्वारंटीन में मौजूद लोगों की स्वास्थ्य निगरानी की जा सके. 
  4. यात्री होम क्वारंटीन में नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं इसकी जांच के लिए एंबुलेंस के साथ मेडिकल टीमों को उनके पतों पर भेजा जाएगा. होम क्वारंटीन के सातवें दिन WWR टीम यात्रियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट करेगी. 
  5. हर दिन सुबह 9 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अधिकारी उच्च जोखिम वाले देशों से पिछले 24 घंटों में आने वाले पैसेंजर्स की एक लिस्ट भेजेंगे. ये लिस्ट डिजास्टर मैनेजमेंट यूनिट के निदेशक को भेजी जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Omicron Variant updates: सिंगापुर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- ओमिक्रोन के कोरोना के अन्य वेरिएंट से ज्यादा खतरनाक होने का कोई सबूत नहीं

ये भी पढ़ें- Punjab Elections: पंजाब चुनाव जीत गए केजरीवाल तो क्या छोड़ देंगे दिल्ली की गद्दी? जानिए क्या जवाब दिया

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
आरोपियों की हिरासत से पूजा स्थलों की जांच तक, कोलकाता हादसे में अब-तक क्या क्या हुआ?
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget