एक्सप्लोरर

Odisha: बोरियों में 10 बंदरों के शव मिलने से मचा हड़कंप, पांच का किया गया रेस्क्यू...2 लोग गिरफ्तार

Odisha News: पुलिसकर्मियों ने एक ऑटोरिक्शा से कुछ अजीब से आवाजें सुनाई देने के बाद उसे चैकिंग के लिए रोका. वाहन की जांच की गई तो आठ बोरे मिले. उन बोरियों में दस रीसस मकाक बंदरों के शव मिले.

Odisha Monkeys Carcasses Found: ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले (Ganjam District) में बंद बोरियों से दस बंदरों के शव (Monkeys Bodies) मिलने से वन्यजीव प्रेमियां (Animal Lovers) में काफी रोष है. वन्यजीव प्रेमियों ने बंदरों की इस प्रकार से मौत के लिए आरोपी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है.

दरअसल पुलिस ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा के गंजम जिले में दो लोगों को एक ऑटोरिक्शा में बंदरों को ले जाने के दौरान गिरफ्तार किया गया था. जब पुलिसकर्मियों ने ऑटोरिक्शा में रखी गई बोरियों की जांच की तो उसमें दस बंदरों के शव पाए गए. जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया. पुलिस अभी मामले में आगे की जांच कर रही है.  

पुलिस चैकिंग के दौरान हुआ खुलासा

बता दें कि इन दिनों पुलिस ओडिशा के गंजम जिले के जरादगड़ा इलाके में नियमित गश्त लगा रही है. इस दौरान पुलिस के जवान संदिग्ध गाड़ियों को रोककर उनकी तलाशी भी ले रहे हैं. गुरुवार को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक ऑटोरिक्शा से कुछ अजीब से आवाजें सुनाई देने के बाद उसे चैकिंग के लिए रोक दिया.

बरहामपुर के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) अमलन नायक ने कहा कि जब वाहन की जांच की गई तो आठ बोरे मिले. उन बोरियों में दस रीसस मकाक बंदर के शव मिले, जबकि पांच अन्य को जीवित बचा लिया गया. डीएफओ ने बताया कि उन्हें शक है कि इन दस बंदरों की मौत बोरियों के भीतर दम घुटने से हुई होगी. 

बंदरों के खतरे से नाराज थे आरोपी

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के पड़ोसी वेंकटपुरम के निवासी रमेश सिंह (20) और पुसल नागराजू (23) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने कहा कि अपने क्षेत्र में इन बंदरों के कारण होने वाले खतरे से नाराज, उन्होंने जानवरों को पकड़ लिया और उन्हें जंगल में छोड़ने के लिए ओडिशा चले गए.

उन्होंने कहा कि दोनों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि रीसस मकाक बंदर अनुसूची-2 का जानवर है. सामंतियापल्ली के रेंज अधिकारी मनोज कुमार पात्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः-

Explained: कौन हैं उइगर मुसलमान और क्यों बीजिंग करता है इनसे नफरत? क्या है चीन में इनकी स्थिति?

भारत में हर 30 मिनट पर एक हाउसवाइफ ले रही है अपनी जान, जानिये क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
कल होगा NDA दलों का साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’, किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन
बांकीपुर-दतिया उपचुनाव में हार पर आया BJP चीफ नितिन नवीन का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget