एक्सप्लोरर

बैन किए जाने पर बीजेपी MLA राजा सिंह बोले- मैं अप्रैल 2019 से Facebook पर नहीं हूं

तेलंगाना से बीजेपी विधायक राजा सिंह ने दावा किया कि अप्रैल 2019 से उनका कोई फेसबुक अकाउंट नहीं है.

नई दिल्ली: फेसबुक ने तेलंगाना के बीजेपी विधायक राजा सिंह को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंधित कर दिया है. हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने वाली सामग्री के संबंध में उसकी नीति का उल्लंघन करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है. उधर विधायक सिंह ने दावा किया कि उनका फेसबुक पर एक साल से अधिक समय से कोई अकाउंट नहीं है.

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘हिंसा और नफरत को बढ़ावा देने या उसमें संलग्न होने वालों को हमारे मंचों से प्रतिबंधित करने की हमारी नीति का उल्लंघन करने पर हमने राजा सिंह को फेसबुक पर प्रतिबंधित कर दिया है.’’

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के बाद फेसबुक विवादों में घिरी है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक की विषयवस्तु संबंधी नीतियों में भारत की सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति पूर्वाग्रह होता है.

क्या बोले विधायक?

फेसबुक की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए तेलंगाना से बीजेपी के इकलौते विधायक सिंह ने दावा किया कि अप्रैल 2019 से उनका कोई फेसबुक एकाउंट नहीं है और फेसबुक ने हाल ही में जिन पेज को प्रतिबंधित किया है, हो सकता है उन्हें उनके फॉलोवरों ने बनाया हो.

सिंह ने बताया कि उन्होंने हैदराबाद पुलिस के साइबर अपराध विभाग को आठ अक्टूबर, 2018 को पत्र लिखा था कि उनका आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है. सिंह ने कहा कि उन्होंने पुन: एक नया पेज शुरू किया जिसे अप्रैल 2019 में हटा दिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए अप्रैल 2019 से मैं फेसबुक पर ही नहीं हूं, इसलिए मुझे प्रतिबंधित करने का कोई सवाल ही नहीं है. क्या फेसबुक कांग्रेस के दबाव में काम कर रही है.’’ सिंह ने यह भी कहा कि वह फेसबुक को पत्र लिखकर उनका आधिकारिक खाता खोलने को कहेंगे. उन्होंने कहा कि वह इसमें सभी नियमों का पालन करेंगे.

एक अलग वीडियो संदेश में बीजेपी विधायक ने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर बीजेपी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ‘झूठे’ बयान देते हैं. उन्होंने मांग की कि पूरी पड़ताल के बाद फेसबुक से कांग्रेस और एआईएमआईएम पार्टियों के खाते हटा दिये जाने चाहिए.

सूत्रों के अनुसार कंपनी की व्यापक प्रक्रिया के बाद राजा सिंह को इस प्लेटफॉर्म से हटाने का फैसला किया गया है. एक सूत्र ने बताया कि कंपनी ने पहले भी अपनी नीतियों का उल्लंघन करने वाले राजा के पोस्ट हटा दिये थे, लेकिन सिंह पर पाबंदी लगाने का फैसला अब लिया गया है.

प्रतिबंध के बाद सिंह को फेसबुक की खतरनाक व्यक्ति और संस्थान नीति के तहत चिह्नित किया गया है और वह अब फेसबुक पर मौजूदगी दर्ज नहीं करा पाएंगे.

इस प्रक्रिया के तहत सिंह फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग नहीं कर सकेंगे. कंपनी उनका प्रतिनिधित्व करने वाले समूहों, पेजों और खातों को भी हटा देगी. हालांकि उनकी प्रशंसा और समर्थन समेत व्यापक बातचीत को अनुमति जारी रहेगी.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के खत का फेसबुक ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget