एक्सप्लोरर

No-Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव तय करेगा 2024 में किन मुद्दों पर होगी चुनावी जंग?

No-Confidence Motion: मणिपुर हिंसा को लेकर मचे हंगामे के बीच विपक्ष ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया, जिस पर चर्चा के दौरान तमाम मुद्दों का जिक्र कर सरकार को घेरने की कोशिश हो रही है.

No-Confidence Motion: अगले साल यानी 2024 में आने वाले लोकसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है, विपक्षी दलों ने बीजेपी को हराने के लिए एकजुट होकर नया गठबंधन INDIA बनाया है, वहीं बीजेपी ने भी एनडीए के तमाम सहयोगी दलों के साथ मिलकर अपनी ताकत दिखाई है. इस बीच विपक्ष उन मुद्दों को बड़ा करने की कोशिश कर रहा है, जिन्हें 2024 के चुनावी मैदान में सरकार के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा. संसद में पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव भी इसी का एक उदाहरण है, जिसके जरिए सरकार को कुछ कदम पीछे धकेलने की कोशिश की गई है. 

विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव
दरअसल मणिपुर हिंसा को लेकर पीएम मोदी के भाषण की विपक्ष की लगातार मांग के बीच लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया. जिस पर मंगलवार 8 अगस्त को चर्चा शुरू हुई. जिसके जरिए पीएम मोदी को बोलने के लिए मजबूर किया जा रहा है. हालांकि अब तक ये साफ नहीं है कि पीएम खुद इस मसले पर बोलेंगे या नहीं. 

संसद के जरिए सरकार पर निशाना
दरअसल विपक्ष संसद जैसे मंच का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव से पहले तमाम ज्वलंत मुद्दों को उठाने और सरकार की नाकामियों को सामने लाने के लिए कर रहा है. फिलहाल मणिपुर के मुद्दे को सबसे बड़ा बनाने की कोशिश जारी है, विपक्ष चाहता है कि इस पर सरकार को जितना हो सके बैकफुट पर धकेला जाए. विपक्षी दलों की कोशिश है कि पूरे देशभर में बीजेपी के डबल इंजन वाले नारे को चोट पहुंचाई जाए और बताया जाए कि मणिपुर जैसे राज्य में डबल इंजन पूरी तरह से फेल हो गया. 

इन मुद्दों पर घेरने की तैयारी
मणिपुर के अलावा विपक्षी दलों ने संसद में चीन के साथ सीमा विवाद, बेरोजगारी, महंगाई, अर्थव्यवस्था, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग, किसान आंदोलन, महिला सुरक्षा को लेकर भी सरकार को घेरने की योजना बनाई है. ऐसे तमाम मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा. हालांकि इस दौरान ज्यादातर बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद नहीं थे.

बीजेपी के राष्ट्रवाद को टक्कर देगा INDIA?
विपक्षी दलों के सामने सबसे बड़ी चुनौती बीजेपी की राष्ट्रवादी छवि और हिंदुत्व को लेकर स्टैंड है. जिसे टक्कर देने के लिए विपक्ष भी अब नए-नए तरीके खोज रहा है. बताया जा रहा है कि गठबंधन का नाम INDIA रखना भी इसी के तहत एक रणनीति है. इसके अलावा आने वाले कुछ महीनों में विपक्षी दल राष्ट्रवाद को लेकर कई तरह की ऐसी ही रणनीति बना सकते हैं. 

मणिपुर पर चौतरफा घेरने की तैयारी
जैसा कि हमने आपको पहले बताया कि मणिपुर को आने वाले वक्त में विपक्ष एक बड़े हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है. पिछले कुछ हफ्तों में इसके लिए खूब मेहनत भी की गई, फिर वो चाहे राहुल गांधी का हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा हो, विपक्षी गठबंधन के सांसदों का मणिपुर जाना हो या फिर संसद में घेराव... ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ा गया, जहां सरकार को नहीं घेरा गया हो. 

डबल इंजन पर निशाना
संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत भी जोरदार रही, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने सीधे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला. उन्होंने सीधे कहा कि प्रधानमंत्री इस मामले पर तीन महीने से चुप्पी साधे हुए हैं, उन्होंने महज 30 सेकेंड इसे लेकर बोला. उन्हें सदन में स्वीकार करना होगा कि ये हमारी डबल इंजन सरकार की बड़ी नाकामी है. उन्होंने कहा कि अगर मणिपुर जल रहा है तो मतलब पूरा देश जल रहा है.

गौरव गोगोई के अलावा तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने भी अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को जमकर घेरा, फिर चाहे वो राज्यों में सरकारें गिराने की बात हो या फिर सांप्रदायिक हिंसा और चीन का मुद्दा... ऐसे तमाम बड़े मुद्दों को उछालकर सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की गई. 

ये भी पढ़ें - India Tv CNX Survey: अकेले दम पर बीजेपी बना लेगी सरकार, INDIA को मिलेंगी कितनी सीटें, सर्वे के नतीजे देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget