एक्सप्लोरर

Remarks on Shivaji: शिवाजी को लेकर राज्यपाल कोश्यारी के बयान पर महाराष्ट्र में बढ़ा विवाद तो क्या बोले नितिन गडकरी?

Bhagat Singh Koshyari: कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और एनसीपी नेता शरद पवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी.

Koshyari Remark over Shivaji Row: छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) को लेकर महाराष्ट्र के राज्यपाल (Maharashtra Governor) भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) की विवादास्पद टिप्पणी के बाद मचे राजनीतिक घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) की प्रतिक्रिया आई है. 

कोश्यारी ने शिवाजी महाराज को पुराने जमाने का आइकन (Icon) बताया था और नए नायकों के रूप में एक नाम नितिन गडकरी का भी अपनी टिप्पणी में शामिल किया था.

क्या बोले गडकरी?

नितिन गडकरी ने सोमवार (21 नवंबर) को कहा, ''शिवाजी महाराज हमारे भगवान हैं, हम अपने माता-पिता से ज्यादा उन्हें आदर देते हैं.'' कोश्यारी ने दो दिन पहले एक कार्यक्रम में नितिन गडकरी और एनसीपी नेता शरद पवार को डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान करते हुए शिवाजी महाराज को लेकर टिप्पणी की थी. 

क्या कहा था राज्यपाल कोश्यारी ने?

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी टिप्पणी में कहा, ''हम जब पढ़ते थे मिडिल में, हाईस्कूल में तो हमारे टीचर हमको वो देते थे.. हू इज अवर फेवरिट हीरो.. ऐसा, आपका फेवरिट लीडर कौन है.. तो हम लोग उस समय.. जिसको सुभाष चंद्र बोस अच्छे लगे उनको, जिनको नेहरू जी अच्छे लगे, जिनको गांधी जी अच्छे लगते थे.. तो मुझे ऐसा लगता है अगर कोई आपसे कहे कि हू इज योर आइकन, हू इज योर फेवरिट हीरो, बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं है, यहीं महाराष्ट्र में आपको मिल जाएंगे.. शिवाजी तो पुराने युग की बात हैं, मैं नए युग की बात बोल रहा हूं, कहीं मिल जाएंगे. डॉक्टर अंबेडकर से लेकर के डॉक्टर गडकरी तक.. नितिन गडकरी साब तो यहीं मिल जाएंगे.''

बयान पर घमासान

कोश्यारी के इस बयान पर सूबे के सियासत में घमासान मच गया. ठाकरे गुट और एनसीपी ने राज्यपाल पर शिवाजी को बीजेपी नेता के साथ जोड़कर महाराष्ट्र को नीचा दिखाने का आरोप लगाया. शिंदे गुट चूंकि बीजेपी के साथ गठबंधन सरकार चला रहा है, इसलिए उसके नेताओं ने पहले तो चुप्पी साधे रखी लेकिन सोमवार को संजय गायकवाड़ ने कहा कि कोश्यारी को उनकी टिप्पणी के लिए महाराष्ट्र से हटा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह केंद्र से अनुरोध करते हैं कि जिस आदमी को महाराष्ट्र के इतिहास का ज्ञान नहीं है और राज्य कैसे काम करता है, उसे कहीं और भेज देना चाहिए.

सुधांशु त्रिवेदी की टिप्पणी पर भी हंगामा

शिवसेना के मुखपत्र सामना के जरिये मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस की चुप्पी पर निशाना साधा गया. इससे पहले बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी सावरकर टिप्पणी विवाद में शिवाजी को लेकर दिए अपने एक बयान पर विरोधियों के निशाने पर आ गए थे. त्रिवेदी ब्रिटिश हुकूमत के दौरान माफीनामा कल्चर की बात समझा रहे थे. तभी वह बोल उठे- छत्रपति शिवाजी ने पांच बार पत्र लिखा था औरंगजेब को. इसके बाद ठाकरे गुट और कांग्रेस ने उन्हें घेरा था.

यह भी पढ़ें- Satyendar Jain Case: सीएम केजरीवाल का बड़ा आरोप, 'अमित शाह को जेल में मिलता था VIP ट्रीटमेंट' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget