एक्सप्लोरर

केरल प्रोफेसर के हाथ काटने के मामले में NIA का एक्शन, एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट

Attack On Kerala Professor: एनआईए ने केरल प्रोफेसर हाथ काटने के मामले में पीएफआई के एक आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें उस पर आईपीसी और यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं.

Attack On Kerala Professor: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने केरल के प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ पर हुए हमले के मामले में सोमवार (17 फरवरी ) को एक और आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला 2010 का है, जब पीएफआई (PFI) के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर उनका हाथ काट दिया था.

एनआईए ने पीएफआई सदस्य शफीर सी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. शफीर पर मुख्य आरोपी सवद को छिपाने, उसे झूठी पहचान के तहत नौकरी दिलाने और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का आरोप है. सवद वह व्यक्ति था, जिसने प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ पर हमला किया था. उसे पहले ही 2011 में इस मामले में चार्जशीट किया जा चुका है.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह हमला इडुक्की जिले के न्यूमैन कॉलेज, थोडुपुझा में मलयालम विभाग के पूर्व प्रमुख प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ पर हुआ था. आरोप था कि उन्होंने कॉलेज परीक्षा के प्रश्नपत्र में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी. इसके बाद, पीएफआई कार्यकर्ताओं के एक समूह ने एर्नाकुलम जिले के मुवत्तुपुझा में उन पर हमला कर उनका हाथ काट दिया. हमलावरों ने घटना स्थल पर बम फेंककर दहशत फैलाने की भी कोशिश की थी.

अब तक 19 दोषी करार
इस मामले में अब तक कुल 19 लोगों को दोषी ठहराया जा चुका है. सभी दोषियों का प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध बताया जाता है. शफीर सी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. एनआईए की जांच में सामने आया कि उसने मुख्य आरोपी सवद को शरण दी थी, उसे छिपने की जगह, फर्जी पहचान के तहत नौकरी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं.

बता दें कि केरल के चर्चित प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ हमले मामले में एनआईए की जांच जारी है. इस मामले में अब तक 19 लोगों को दोषी ठहराया गया है और अब शफीर सी के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है. एनआईए का कहना है कि हमले के साजिशकर्ताओं और सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget