एक्सप्लोरर

NIA को बड़ी कामयाबी, खालिस्तान टाइगर फोर्स का आतंकी बलजीत सिंह गिरफ्तार

NIA Arrests KTF Terrorist Baljit Singh: एनआईए के मुताबिक बलजीत सिंह केटीएफ के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट, रिक्रूटमेंट और टेरर फंडिंग का काम कर रहा था.

NIA Arrests KTF Terrorist Baljit Singh: नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) ने खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स(KTF) के आतंकी अर्शदीप सिंह डल्ला उर्फ अर्श डल्ला के एसोसिएट बलजीत सिंह उर्फ बलजीत मोर को गिरफ्तार किया है.  बलजीत सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उसे वक्त हुई जब वह यूएई से भारत पहुंचा था. बलजीत सिंह के खिलाफ फरवरी के महीने में एलओसी भी खोली गई थी. इतना ही नहीं जून 2024 में इसके खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट भी जारी किए थे.

एनआईए इसे एक बड़ी कामयाबी के तौर पर देख रही है. एनआईए के मुताबिक बलजीत सिंह केटीएफ के लिए लॉजिस्टिक सपोर्ट, रिक्रूटमेंट और टेरर फंडिंग का काम कर रहा था. इतना ही नहीं बलजीत पंजाब में खालिस्तानी आतंकियों की कई आतंकी साजिशों में शामिल था. एनआईए के मुताबिक केटीएफ के सदस्य और हैंडलर एक्सटॉर्शन, हथियारों की स्मगलिंग, टारगेट किलिंग के जरिए  पैसा जुटा रहे थे. जिससे भारत मे आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था.

भारत में टारगेट किलिंग और हथियार सप्लाई का आरोप

एनआईए की जांच में यह भी पता लगा था कि इसी साल फरवरी में दर्ज एक एफआईआर में बलजीत पंजाब में आतंक फैलाने के लिए केटीएफ की साजिश में एक प्रमुख साजिशकर्ता के रूप में भी एक्टिव था. इसके खिलाफ 13 फरवरी को एनआईए ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया था.

बलजीत मोर भारत में टारगेट किलिंग और भारत में हथियारों और गोला-बारूद की कंसाइनमेंट पहुंचाने में भी शामिल था. इस मामले में बलजीत की गिरफ्तारी के बाद केटीएफ की अन्य गतिविधियों के बारे में भी अहम जानकारी मिलेगी. एनआई केटीएफ के कई गुर्गे को पकड़ने की कोशिश में है. इस संगठन को लेकर अतीत में एनआईए ने कई ऑपरेशन भी किए हैं.

ये भी पढ़ें:

जम्मू कश्मीर: LOC के पास सेना की गाड़ी पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 2 मजदूरों की भी मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
'नेताजी' के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला, वकील की अपील पर क्या बोला सुप्रीम कोर्ट
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget