एक्सप्लोरर

Nagaland Election Results: 'हार कर जीतने वाले को...', नगालैंड BJP चीफ तेमजेन एलोंग ने फोटो के साथ किया ये ट्वीट

Nagaland Election Results 2023: नगालैंड विधानसभा चुनावों में बीजेपी गठबंधन की जीत पर पार्टी के राज्य अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग ने फिर से अपने चुटीले अंदाज में कुछ ऐसा कहा है कि लोग उनके कायल हो गए.

Temjen Imna Along On BJP Victory In Nagaland Election: नगालैंड चुनावों में बीजेपी गठबंधन की जीत को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग काफी खुश है. उन्होंने नगालैंड चुनावों में खुद और पार्टी के सीटें जीतने को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है. इसमें उन्होंने जो कुछ अपने चुटीले अंदाज में लिखा है वो इशारों में बहुत कुछ कहता है. दरअसल यहां बीजेपी ने गठबंधन संग सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल कर लिया है.

'हार कर जीतने वाले को'

प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग ने नगालैंड विधानसभा चुनावों में अलोंगटाकी सीट से जीत हासिल की है. उन्होंने प्रदेश में बीजेपी के प्रदर्शन से खुश होकर ट्वीट किया- "हार कर जीतने वाले को .............. कहते हैं!" जीत के बाद इमना ने लोगों को शुक्रिया कहने का भी एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है.

दरअसल नगालैंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अपने राजनीतिक बातों को भी अपने चुटीले और मजाकिया अंदाज में कहने के लिए मशहूर है. इसके साथ ही वो अपनी परंपरागत पोशाक में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं. उनके इस अंदाज के बहुत लोग कायल है.नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए काउंटिंग हो चुकी है.

चुनाव में मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन, एनपीएफ नेता कुझोलुजो निएनु, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना की सीटों के नतीजों पर सभी की नजरें रहीं थीं. नगालैंड में चुनाव से पहले ही बीजेपी ने अपना खाता खोल लिया था क्योंकि कांग्रेस उम्मीदवार खेकाशे सुमी के उम्मीदवारी वापस ले ली थी. इसके बाद अकुलुतो सीट के उम्मीदवार काज़ेतो किनिमी ने निर्विरोध जीत गए थे. 

पीएम मोदी ने की थी तारीफ

नगालैंड में आगामी 27 फरवरी को मतदान से पहले शुक्रवार (24 फरवरी) को बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान नगालैंड के बीजेपी अध्यक्ष तेमजेन इमना अलांग की बहुत तारीफ की थी.

पीएम ने कहा था, "तेमजेन इमना को पूरा देश सुनता है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नगालैंड और नॉर्थ-ईस्ट के लोगों को शानदार तरीके से रीप्रेजेंट कर रहे हैं. मैं भी सोशल मीडिया पर उनको देखता रहता हूं."

तब भी इमना ने ट्विटर पर अपनी खुशी का एलान किया था. खुश होकर उन्होंने पीएम के भाषण का वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, "गुरुजी ने बोल दिया, बस, हम तो धन्य हो गए!"

ये भी पढ़ेंः Nagaland Election 2023: 'गुरुजी ने बोल दिया, हम धन्य हो गए...', PM मोदी ने की तारीफ तो गदगद हुए नगालैंड BJP अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में अकेले चुनाव लड़ेगी रायजोर पार्टी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने आरोप, नहीं हुआ गठबंधन
असम में अकेले चुनाव लड़ेगी रायजोर पार्टी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने आरोप, नहीं हुआ गठबंधन
'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी
'इस जीत ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया', T-20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले PM मोदी
'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी
'एक बार फिर चैंपियन', T20 वर्ल्डकप में भारत की शानदार जीत के बाद बोले राहुल गांधी
Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया
Exclusive: 'ये हमारे धर्म में हराम', न्यूक्लियर वीपन पर क्या सोचते थे खामेनेई? दिल्ली में उनके प्रतिनिधि ने बताया

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
उत्तम नगर हत्याकांड: होली विवाद में मर्डर के मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर, 7 गिरफ्तार
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, विराट कोहली के बराबर पहुंचे; टी20 वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
आधार कार्ड बनवाते समय रखें खास ध्यान, सिर्फ एक बार ही बदली जा सकती हैं ये दो जानकारी
Embed widget