एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train Travel Pass आज से मिल रहे हैं, जानें QR- कोड वाले ट्रैवल पास को कैसे करें डाउनलोड

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने हाल ही में ऐलान किया था कि जिन लोगों ने कोविड-19 की दोनों डोज लेने के बाद 14 दिन की अवधि पूरी करली है, ऐसे लोगों को मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने की इजाजत दी जाएगी.

मुंबई लोकल ट्रेन के पैसेंजर्स को आज से ट्रैवलिंग पास जारी किए जाएंगे. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) आज से उन लोगों को पास ईश्यू करेगी जो लोग कोविड-19 की दोनों डोज लगवा चुके हैं. BMC के मुताबिक पैसेंजर्स को वैक्सीनेश स्टेटस के वेरिफिकेशन के बाद ही लोकल ट्रेन के पास जारी किए जाएंगे. इसके लिए बीएमसी ने कई तरह की व्यवस्था की है. आप पास ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा आप QR कोड वाले ट्रैवल पास को भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसको कैसे डाउनलोड कर सकते हैं हम आपको पूरा प्रोसेस बता रहे हैं. 

QR Code होगी पहचान
क्यूआर कोड आने वाले दिनों में मुंबईकरो की पहचान होगी. लोकल ट्रेन का पास निकालना हो या फिर मॉल, मल्टीप्लेक्स या दूसरे सार्वजनिक ठिकानों पर एंट्री करनी हो. जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार इस तरह का एप्स तैयार करने में जुटी है जिसके जरिए वैक्सीनेशन की दो डोज़ पूरे करने वाले व्यक्ति को क्यूआर कोड मुहैया कराया जाएगा. जिससे कि वह एक जगह से दूसरी जगह आसानी से आ जा सके. इसके जरिए महाराष्ट्र सरकार को रिकॉर्ड रखने में भी आसानी होगी. बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के 22 फ़ीसदी लोगों का वैक्सीनेशन पूरा हो चुका है मतलब वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है.

ऐसे डाउनलोड करें QR Code वाला ट्रैवल पास
इसके लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
अब यहां होमपेज पर Universal Travel Pass पर क्लिक करना होगा.
अब इसमें एड्रैस, रजिस्ट्रेशन नंबर, फोन नंबर एंटर करना होगा.
इतना करने के बाद मोबाइल से लॉग-इन करके इसमें फोटो अपलोड करनी होगी. 
इसके बाद आप अपना ट्रैवल पास डाउनलोड कर सकेंगे. 

क्यूआर कोड कैसे प्राप्त करें? 
एमएमआर क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों पर भी वैक्सीन की दो खुराक के सर्टिफिकेट और फोटो पहचान पत्र दिखाकर क्यूआर कोड जारी करने की व्यवस्था की जाएगी. इस संबंध में रेल प्रशासन से चर्चा चल रही है.

ये है ऑफलाइन तरीका
नागरिकों को अपने इलाके के वार्ड कार्यालय में जाकर वैक्सीन की दोनों डोज का प्रमाण पत्र व फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाकर क्यूआर कोड प्राप्त करना होगा. 
टिकट विंडो पर यह क्यूआर कोड दिखा कर नागरिक पास या टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

ऑनलाइन ऐसे करें डाउनलोड
बीएमसी प्रशासन और रेल प्रशासन संयुक्त रूप से एक एप बना रहे हैं. मुंबई महा नगर पालिका आयुक्त ने कहा कि अगले 2 दिनों में एप तैयार हो जाएगा. इस एप पर वैक्सीन सर्टिफिकेट और फोटो आईडी कार्ड अपलोड करने पर मिलेगा क्यूआर कोड. जिसके बाद नागरिक रेलवे के टिकट विंडो पर क्यूआर कोड दिखा कर पास या टिकट प्राप्त कर सकते हैं. 

ऐसे काम करेगा ऐप
जिस भी व्यक्ति को यात्रा के लिए पास चाहिए होगा उन्हें ऐप में सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा. जिसके बाद मोबाइल पर OTP जनरेट होगा. सिस्टम में ओटीपी डालने के बाद वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को अपलोड करने के लिए कमांड देगा. सर्टिफिकेट अपलोड होने के बाद वेरीफाई किया जाएगा और क्यूआर कोड जनरेट होगा. इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति को अपना एक फोटो भी अपलोड करना होगा जिसके बाद जनरेट हुए क्यूआर कोड को दिखाकर ट्रैवलिंग पास लिया जा सकेगा.

ये भी पढ़ें

मुंबई: कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों को कैसे मिलेगा लोकल ट्रेन का पास, जानें पूरा तरीका

India Coronavirus Updates: 24 घंटे में आए 38,353 नए कोरोना केस, 140 दिन बाद एक्टिव सबसे कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई कीमती जिंदगी
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
क्या शिक्षा मंत्री बदलने से बदलेगी व्यवस्था? बाबा रामदेव ने उठाए सवाल
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
'मोदी जी, राहुल गांधी से सीखिए', शहजाद पूनावाला का तंज, देखें- Video
नड्डा ने की NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा, छात्रों से की ये अपील
नड्डा ने NEET-PG 2026 की तैयारियों की समीक्षा की, छात्रों से की ये अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
Embed widget