एक्सप्लोरर

India Coronavirus Updates: 24 घंटे में आए 38,353 नए कोरोना केस, 140 दिन बाद एक्टिव सबसे कम

बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में मिले हैं. बीते दो हफ्तों में देश के नौ राज्यों के 37 जिलों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है.

नई दिल्ली: एक दिन की राहत के बाद कोरोना के नए मामलों में फिर से उछाल देखा गया है. बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38,353 नए कोरोना केस आए और 497 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं देशभर में पिछले 24 घंटे में 40013 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी एक्टिव केस में 2,157 की कमी आयी है. देश में इस वक्त कुल एक्टिव मरीजों की संख्या  3,86,351 है, जो पिछले 140 दिनों में सबसे कम है. वहीं रिकवरी रेट बढ़कर 97.45% पर पहुंच गया है. 

कोरोना संक्रमण के कुल मामले
महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक कुल तीन करोड़ 20 लाख 36 हजार लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 4 लाख 29 हजार 197 लोगों की मौत हो चुकी है. अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 12 लाख 20 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. देश में कोरोना एक्टिव केस की संख्या अब चार लाख से कम है. कुल 3 लाख 86 हजार लोग अभी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है. 

  • कोरोना के कुल मामले- तीन करोड़ 20 लाख 36 हजार, 511
  • कुल डिस्चार्ज- तीन करोड़ 12 लाख 20 हजार 981
  • कुल एक्टिव केस- तीन लाख 86 हजार 351
  • कुल मौत- चार लाख 29 हजार 179
  • कुल टीकाकरण- 51 करोड़ 90 लाख डोज दी गई

केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस आए
केरल में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 21,119 नये मामले सामने आये] जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 35,86,693 हो गयी. प्रदेश में संक्रमण दर 16 फीसदी के करीब पहुंच गयी है. पिछले एक दिन में महामारी से 152 लोगों की मौत हो गयी है, जिसके साथ ही प्रदेश में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18004 हो गयी है. सोमवार से अब तक 18493 लोग संक्रमण मुक्त हुये हैं, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 33,96,184 हो गयी है.

एक हफ्ते में आए कुल मामलों में से 50 प्रतिशत से ज्यादा केरल से
देश में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 के कुल मामलों में से आधे से ज्यादा केरल में मिले हैं. बीते दो हफ्तों में देश के नौ राज्यों के 37 जिलों में कोविड-19 के दैनिक नए मामलों की संख्या बढ़ रही है. इनमें केरल के 11 जिले और तमिलनाडु के सात जिले भी शामिल हैं.

देश भर में 11 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के 44 जिलों में साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि भारत में बीते सात दिनों में सामने आए कोविड-19 संक्रमण के कुल मामलों में से 51.51 प्रतिशत केरल में दर्ज किए गए. पांच राज्यों- हिमाचल प्रदेश, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश- में कोविड-19 के प्रसार को बताने वाली प्रजनन संख्या (आर-नंबर) एक से ज्यादा है. 

देश में कोविड-19 रोधी टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी गई
देश में अब तक लोगों को कोविड-19 टीके की करीब 52 करोड़ खुराक दी जा चुकी है. शाम सात बजे तक की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को टीके की 37 लाख से अधिक (37,76,765) खुराक दी गई. इनमें से 18 से 44 आयुवर्ग के 20,47,733 लोगों को दी गयी पहली खुराक और 4,05,719 लोगों को दी गई दूसरी खुराक शामिल है.

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण में 18 से 44 वर्ष उम्र के लोगों को टीका लगाया जा रहा है . अब तक देश में इस आयुवर्ग के 18,20,95,467 लोगों को पहली खुराक और 1,29,39,239 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. मंत्रालय ने बताया कि पांच राज्यों- मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश- में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीके की एक करोड़ से अधिक खुराक दी गई है.

इसे भी पढ़ेंः
RSS के सह-सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले- संघ आरक्षण का पुरजोर समर्थक, यह जारी रहना चाहिए

चिराग पासवान को खाली करना होगा पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगला, सरकार ने दिया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget