एक्सप्लोरर

Mumbai Local Train Bomb Blast: 2006 लोकल ट्रेन धमाके के मास्टरमाइंड की मांग, फिर से हो पूरे मामले की जांच

मुंबई बम धमाकों के लिए सिद्दीकी को 2015 में फांसी की सजा सुनाई गई थी और कुछ साल से वो नागपुर जेल (Nagpur Jail) के फांसी यार्ड में है. उसकी मौत की सजा फिलहाल पुष्टि के लिए हाइकोर्ट में पेंडिग है.

Mumbai Local Train Bomb Blast: मुंबई बम धमाकों (Mumbai Bomb Blast) के मास्टरमाइंड एहतेशाम सिद्दीकी (Ehtesham Siddiqui) ने मुंबई बम धमाकों की दोबारा जांच की मांग की है. एहतेशाम 11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेन में हुए बम धमाकों का मुख्य आरोपी है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टुडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का सदस्य था. मुंबई बम धमाकों के लिए सिद्दीकी को विस्फोटों के सिलसिले में 2015 में फांसी की सजा सुनाई गई थी और कुछ साल से वो नागपुर जेल (Nagpur Jail) के फांसी यार्ड में है. उसकी मौत की सजा फिलहाल पुष्टि के लिए हाई कोर्ट में पेंडिंग है. 

जानकारी के मुताबिक एहतेशाम ने हाईकोर्ट, एटीएस, जेल प्रबंधन और सीधे पीएमओ को पत्र लिखा है. हालांकि, सिद्दीकी ने इस पर संदेह जताया है कि क्या उसका पत्र वास्तव में नागपुर जेल प्रशासन ने इन पतों पर भेजा है. सूत्रों के अनुसार जेल प्रशासन ने पत्र भेजे जाने का क्रमांक सिद्दीकी को दिया लेकिन एहतेशाम सिद्दीकी ने जेल से इस बारे में एक आरटीआई दायर की. उसकी अपील पर बुधवार को सूचना आयुक्त राहुल पांडे ने सुनवाई की. इस समय सिद्दीकी ने खुद राहुल पांडे के सामने अपनी दलील पेश करने की इजाजत ली थी. मामले की सुनवाई वर्चुअल माध्यम से की गई थी.

एहतेशाम पर क्या था आरोप ?
वहीं मिड-पीटीसी मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट में दोषी पाए गए और फांसी की सजा पाए हुए सिद्दीकी का कहना है कि उस पर एटीएस ने विस्फोट का झूठा आरोप लगाया गया था. इसलिए उसको फिर से जांच की जानी चाहिए. आपको बता दें कि मुंबई लोकल ट्रेन में 11 मिनट में हुए इस ब्लास्ट में 209 लोग मारे गए थे और 714 अन्य घायल हुए थे. वहीं एटीएस ने अदालत में साबित कर दिया है कि अब्दुल वाहिद दीन के किराए के घर में पाकिस्तानी आतंकवादी अम्मू जान, साबिर, अबू बकर, कसम अली, एहसानुल्लाह और अबू हसन को रखने के लिए एहतेशाम सिद्दीकी ही जिम्मेदार था.

कैसे दिया था घटना को अंजाम?
पुलिस के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के आजम चीमा ने इन धमाकों की साजिश रची थी. लश्कर-ए-तैयबा ने धमाके के लिए अपने कई लोगों को भारत में दाखिल कराया. ये सभी लोग मुंबई पहुंचकर अलग-अलग ठिकानों पर रहने लगे. 20 किग्रा आरडीएक्स (RDX) गुजरात में कांडला के रास्ते भारत भेजा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 11 जुलाई 2006 को आतंकी सात गुटों में बंट गए और सात जगह कुकर बम रख दिए. हर गुट के पास एक प्रेशर कुकर था.

Agnipath Scheme के खिलाफ UP समेत देश के 6 राज्यों में बवाल, बिहार में उग्र प्रदर्शन-पथराव और ट्रेन में लगाई आग

Congress protest: महिला सांसद का आरोप - दिल्ली पुलिस ने फाड़े कपड़े, शशि थरूर ने किया वीडियो शेयर, कांग्रेस ने मचाया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 4 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें?
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget