एक्सप्लोरर

नरेन्द्र मोदी की हत्या की 'माओवादी साजिश' हास्यास्पद और डरावनी फिल्म की कहानी है- शिवसेना

शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की माओवादियों साजिश को हास्यास्पद बताया है. शिवसेना ने कहा कि ये किसी डरावनी फिल्म की कहानी जैसी बात है. शिवसेना के अलावा कांग्रेस और एनसीपी ने भी इस पर सवाल खड़ा किया है.

मुंबई: शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की माओवादियों साजिश को हास्यास्पद बताया है. शिवसेना ने कहा कि ये किसी डरावनी फिल्म की कहानी जैसी बात है. शिवसेना के अलावा कांग्रेस और एनसीपी ने भी इस पर सवाल खड़ा किया है. इस बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा मजबूत करने पर फैसला करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव राजीव गॉबा और खुफिया ब्यूरो (आईबी) के निदेशक राजीव जैन शामिल थे

बीजेपी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि यह संवेदनहीनता और राजनीति का निम्नतम स्तर है. वहीं इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने आरोप लगाया था कि बीजेपी सहानुभूति पाने के लिए खतरे का कार्ड खेल रही है.

बता दें कि कि महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया था कि माओवादी प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की हत्या की साजिश रच रहे हैं. पुलिस ने माओवादियों से कथित संपर्क रखने वाले पांच लोगों को पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर कहा था कि उन्होंने उनमें से एक के घर से एक पत्र बरामद किया. पत्र में राजीव गांधी की हत्या की शैली में मोदी की हत्या करने के बारे में गया है.

शिवसेना ने कहा कि ये साजिश तर्कसंगत प्रतीत नहीं हो रहा है. ये किसी ‘डरावनी फिल्म’ की कहानी लगता है. पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि हाई प्रोफाइल नेताओं को व्यापक सुरक्षा कवर मुहैया कराई जानी चाहिए, भले ही लाखों लोग नक्सली हमले में क्यों नहीं मारे जा रहे हों. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया है, ‘‘उन्हें सुरक्षा दी जानी चाहिए. यह ठीक है कि लाखों लोग मर जाएं (नक्सली हमले में) लेकिन उन्हें जिंदा रहना चाहिए.’’

शिवसेना ने दावा किया कि मोदी की सुरक्षा मोसाद (इस्राइल की खुफिसा एजेंसी) जैसी मजबूत है और किसी के लिए भी इसे भेदना लगभग असंभव है. शिवसेना ने यह भी कहा कि फडनवीस ने राज्य सचिवालय को ‘‘किले’’ में तब्दील कर दिया है जहां आम आदमी की आवाजाही मुश्किल हो गई है. शिवसेना ने माओवादियों की साजिश के संदर्भ में कहा, ‘‘मोदी 15 राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहे हैं. अगर यह जारी रहता है तो संगठन को खतरा पैदा हो जाएगा. इसलिए, मोदी को खत्म कर देना चाहिए. इन सब का खुलासा पुलिस ने किया है जो कि हास्यास्पद है.’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कहा कि उन्हें लगता कि यह पत्र सत्यापित नहीं है. यह सरकार का कर्तव्य है कि वह प्रधानमंत्री को फूलप्रूफ सुरक्षा मुहैया कराए. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हर किसी को इस तरह की कोशिश की निंदा करनी चाहिए. उन्होंने कहा , ‘‘लोग अब भी संवेदनशील नहीं हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे पर राहुल गांधी का तंज, कहा- 'मोदी जी, मैं समझा दूं...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget