एक्सप्लोरर

हाइटेक बनेगा दिल्ली का बस टर्मिनल, DTC और DMRC के बीच हुआ समझौता

परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने कहा कि हम दिल्ली में एक विश्व स्तरीय परिवहन बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. दिल्ली की सार्वजनिक बसें और मेट्रो शहर की जीवन रेखा हैं

DTC Signed MoU With DMRC: दिल्ली सरकार (Delhi Government) दिल्ली के बस टर्मिनलों (Delhi Bus Terminal) को अत्याधुनिक तकनीक के साथ विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करेगी. इसके लिए आज दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के बीच एक MOU पर हस्ताक्षर किया गया. परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gahlot) की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर डीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डीके सैनी और डीटीसी के सीजीएम (ऑपरेशन) वीके गुप्ता ने हस्ताक्षर किया.

इस एमओयू के तहत पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप(पीपीपी), प्रॉपर्टी बिजनेस (पीबी), और डिपॉजिट वर्क बेसिस मॉडल पर दिल्ली के बस टर्मिनलों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे में तैयार किया जाएगा. जिसमें पहले चरण में पांच बस टर्मिनल नेहरू प्लेस, नजफगढ़, आजादपुर, महरौली और नरेला को अत्याधुनिक तकनीक के साथ विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे में बदला जाएगा.

एक समिति का गठन करेगी डीटीसी
इस विकास परियोजना की निगरानी के लिए डीटीसी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी. इस समिति में डीटीसी और डीएमआरसी के दो-दो सदस्य शामिल होंगे. MOU के अनुसार, डीएमआरसी इन परियोजनाओं के पूर्व-निर्माण गतिविधियों जैसे प्रारंभिक योजनाओं के विकास, प्रारंभिक अनुमानों की तैयारी, निर्माण गतिविधियों जैसे कि डिजाइन / ड्राइंग की मंजूरी सहित सभी सेवाएं प्रदान करेगा. 

भूमि देय एजेंसी होने के कारण डीटीसी परियोजना के कार्यान्वयन के लिए विकासकर्ता के रूप में कार्य करेगा और परियोजना के पूरा होने के बाद विकसित इकाइयों के आवंटन के लिए जिम्मेदार होगा. परियोजना के पहले चरण में, डीटीसी और डीएमआरसी द्वारा संयुक्त रूप से नेहरू प्लेस, नजफगढ़, आजादपुर, महरौली और नरेला में भूमि पार्सल/बस टर्मिनलों को टर्मिनलों के रूप में विकसित करने के लिए चिन्हित किया गया है.

हर तीन महीने में की जाएगी परियोजना की समीक्षा
डीटीसी की अध्यक्षता में एक समिति गठित की जाएगी, जिसमें डीटीसी और डीएमआरसी के दो-दो सदस्य शामिल होंगे. जो इस विकास परियोजना के कार्यों की निगरानी करेंगे. इसके साथ ही प्रोजेक्ट के डिजाइन और विकास परियोजना की रूपरेखा भी तैयार करेंगे. यह समिति तिमाही आधार पर परियोजना की वित्तीय स्थिति की भी समीक्षा करेगी. समिति परियोजना की लागत के हिसाब से प्रारंभिक निधि राशि भी तय करेगी, जिसे पहली किश्त के रूप में डीएमआरसी के पास जमा की जाएगी. इस MOU पर हस्ताक्षर करने की तारीख से 15 दिनों के भीतर अधिकार प्राप्त समिति का गठन किया जाएगा.

विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए, डीएमआरसी हरित भवन सुविधाओं, वर्षा जल संचयन प्रणाली, ऊर्जा कुशल भवन सुविधाओं, जल संरक्षण, सीवेज / अपशिष्ट उपचार / रीसाइक्लिंग / निपटान, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, समर्पित वाहन पार्किंग, हरित पट्टी, जैसी चीजों को शामिल करेगा.

क्या बोले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत?
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने कहा कि हम दिल्ली में एक विश्व स्तरीय ऊर्जा कुशल परिवहन बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. दिल्ली की सार्वजनिक बसें और मेट्रो शहर की जीवन रेखा हैं और डीटीसी (DTC) और डीएमआरसी (DMRC) दोनों ऐसे संगठन हैं जिनके पास बहुत सारी तकनीक और परिचालन विशेषज्ञता और अनुभव है. मुझे उम्मीद है कि इन दोनों संगठनों के एक साथ आने से बस टर्मिनलों की स्थिति बनाने में सफलता मिलेगी, जिसे हम जल्द ही दिल्ली की जनता को समर्पित करने में सक्षम होंगे.

By Polls: आजमगढ़ में अखिलेश यादव और रामपुर में आजम खान की 'अग्निपरीक्षा', अब तक प्रचार के लिए नहीं पहुंचे सपा चीफ

PM Modi in Gujarat: दो दिवसीय दौरे पर गुजरात पहुंचे पीएम मोदी, ये है उनका पूरा कार्यक्रम

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म ?
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget