एक्सप्लोरर

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक BJP समर्थक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक समीर घोष के परिजनों ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े स्थानीय बदमाशों को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया.

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक बीजेपी समर्थक (35 वर्षीय) शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार (21 अक्टूबर) की शाम को इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके में समीर घोष पर पहले धारदार हथियारों से हमला किया गया.

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि हथियार से हमले के बाद बदमाशों ने बीजेपी समर्थक को 2 गोलियां मारी. स्थानीय लोगों का दावा है कि घोष की हत्या एक विरोधी राजनीतिक दल से जुड़े लोगों द्वारा की गई है. 

तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों पर हत्या का आरोप
मृतक समीर घोष के परिवार वालों ने तृणमूल कांग्रेस से जुड़े स्थानीय बदमाशों को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है. परिवार वालों का कहना है कि समीर घोष बीजेपी से जुड़े थे. इसी कारण उन्हें निशाना बनाया गया है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने इन सभी आरोपों से इनकार किया है. इस घटना के बाद इलाके में बहुत ज्यादा तनाव है. आरोप है कि जब सभी लोग मूर्ति विसर्जन में बिजी थे तो उसी दौरान कुछ लोगों ने समीर घोष के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया.

हत्या के बाद 2 गुटों में झड़प
पुलिस ने बताया कि इस हत्या के बाद इलाके में 2 गुटों के बीच झड़प देखने को मिली, जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने बताया कि घायलों को मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति अब कंट्रोल में है.

काफी पहले से मिल रही थी धमकियां
मृतक के भाई ने बताया कि समीर को बीजेपी से जुड़े होने के चलते लंबे समय से अलग-अलग तरह से धमकियां मिल रही थीं. उन्हें इलाका छोड़ने के लिए भी कहा गया था. ये घटना विजयादशमी के दिन हुई. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि घटना के समय समीर घर पर अकेला था और बदमाशों ने उसी मौके का फायदा उठाया और घर में घुसकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. 

ये भी पढ़ें

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget