एक्सप्लोरर

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कोलकाता में 1000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार 352 लोगों को मास्क नहीं लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. वहीं, 21 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में पकड़ा गया.

कोलकाताः देश में जहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है वहीं लोग इसे रोकने के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में बुधवार को एक हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनमें से 721 के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि 352 लोगों को मास्क नहीं लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 21 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के आरोप में पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने 33 गाड़ियों को भी जब्त किया है. पश्चिम बंगाल सरकार ने 31 अगस्त तक सप्ताह में दो बार पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

संक्रमितों की संख्या 65 हजार पार

वहीं, पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 से 41 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,490 हो गई.  राज्य के स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. बुलेटिन में कहा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण के 2,294 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 65,258 तक पहुंचा गई.

मंगलवार से, 2,094 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या अब 19,652 है. पिछले 24 घंटों में कुल 17,144 नमूनों की जांच की गई है.

यह भी पढ़ें-

Lockdown: महाराष्ट्र में 31 अगस्त तक लॉकडाउन बढ़ाया गया, खुलेंगे मॉल और मार्केट कॉम्पलेक्स

 बड़ी खबर: राज्यपाल ने 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र बुलाए जाने की अनुमति दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दीवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
अमेरिका ने आज से बढ़ा दी वीजा फीस, जानें भारतीयों पर क्या होगा इसका असर?
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget