एक्सप्लोरर

Monkeypox Virus: वायरस को लेकर सतर्क तमिलनाडु सरकार ने दिए निर्देश, अफ्रीकी देशों से आए लोग दें जानकारी

Tamil Nadu: मंकीपॉक्स वायरस को लेकर तमिलनाडु सरकार सतर्क है. रविवार को सरकार ने निर्देश दिए कि अफ्रीकी देशों से आए लोग मंकीपॉक्स (Monkeypox) जैसे लक्षणों की जानकारी दें.

Tamil Nadu Government On Monkeypox Virus: तमिलनाडु (Tamil Nadu) सरकार ने अफ्रीकी देशों (African Countries) सहित विभिन्न देशों से आए लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें मंकीपॉक्स (Monkeypox) जैसे लक्षण महसूस हों तो वे इसकी जानकारी स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी को दें. स्वास्थ्य विभाग के सचिव जे. राधाकृष्णन ने रविवार को ये बात कही. उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा स्थापित निगरानी तंत्र कोविड-19 मामलों का पता लगाने और इनकी रोकथाम में सक्षम है. 

उन्होंने तिरुचिरापल्ली में जिला सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से कहा, 'हमें मंकीपॉक्स बीमारी को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अंतरिम दिशा-निर्देश मिले हैं, जिनमें कहा गया है कि वैसे तो अफ्रीकी देशों या यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, और अमेरिका से आए लोगों में हवाई अड्डे पर बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन जिन लोगों में आगमन के 21 दिन के अंदर कुछ लक्षण विकसित हुए हों, उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी देनी होगी.' 

लोगों को सतर्क रहना होगा

अधिकारी ने कहा कि लोगों को सतर्क रहना होगा और कोविड-19 नियमों का पालन करते रहना चाहिए. उन्होंने कहा, "हमें बताया गया है कि बीमारी गंभीर नहीं होगी, लेकिन हमें इसे रोकने के लिए सावधान रहना होगा. अब तक, देश में मंकीपॉक्स से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया है."

कोरोना संक्रमित मिले छात्र हुए ठीक

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने तमिलनाडु में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है और सरकार मजबूत निगरानी तंत्र के कारण राज्य में रिपोर्ट किए गए वायरस संक्रमणों के समूहों की पहचान करने में सक्षम थी. राधाकृष्णन ने कहा कि जो छात्र आईआईटी मद्रास के परिसर और निजी मेडिकल कॉलेज में कोविड पॉजिटिव मिले, वे पूरी तरह से ठीक हो गए हैं. उन्होंने कहा कि निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में 410 छात्रों की जांच की गई और अभी तक 31 कोविड संक्रमित मिले हैं. जब राज्य में वायरस कम हो रहा है, तो हम कोरोना नियमों का पालन न करके इसे बढ़ने का अवसर दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 

Ujjain News: पुराने दिनों को याद कर भावुक हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, कहा- उज्जैन की गलियों से गहरा नाता 

Caste Based Census: जातिगत जनगणना को लेकर RLD का सम्मेलन, कई संगठनों ने लिया हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget