एक्सप्लोरर

Caste Based Census: जातिगत जनगणना को लेकर RLD का सम्मेलन, कई संगठनों ने लिया हिस्सा

Caste Based Census: जातिगत जनगणना को लेकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने एक सम्मेलन का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में जेडीयू, आरजेडी, टीएमसी सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया.

RLD Samajik Nyay Sammelan: राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने द्वारा रविवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन (Vigyan bhawan) में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह (Chaudhary Charan Singh) की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जातिगत जनगणना को लेकर सामाजिक न्याय सम्मेलन आयोजित किया गया. रालोद का दावा है कि आखिरी जाति आधारित जनगणना (Caste Cesus) 1931 में हुई थी. इसलिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए तुरंत जनगणना की जानी चाहिए. राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में जेडीयू (JDU), आरजेडी (RJD), टीएमसी (TMC) सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया. 

वहीं कार्यक्रम में टीएमसी की ओर से कहा गया कि विभिन्न जातियों के लोगों की सही संख्या का पता लगाने के लिए तुरंत जाति जनगणना की जानी चाहिए. इससे पहले जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने जाति जनगणना की मांग की थी, राजद ने भी यही मांग उठाई. सामाजिक न्याय पर रालोद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आप, सीपीएम, राजद, जदयू जैसे अन्य दलों ने भी जाति जनगणना के समर्थन में बात की.  

टीएमसी सांसद ने कही ये बात

टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा कि जाति जनगणना ब्रिटिश काल के दौरान नियमित रूप से की जाती थी. लेकिन आजादी के बाद नहीं की गई. राजनाथ सिंह ने हमें संसद में आश्वासन दिया था. लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई. सरकार सबके विकास की बात करती है. लेकिन सबका सर्वनाश कर रही है, जातिगत जनगणना नहीं कर रही है. मंडल आयोग ने 52% ओबीसी को पाया था. 

सरकार पर जमकर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जाति की जनगणना होनी चाहिए और आंकड़े प्रकाशित होने चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि किस जाति की आबादी कितनी है. लेकिन वे मनुवादी व्यवस्था को लागू करना चाहते हैं. उनका मुद्दा अयोध्या, काशी और मथुरा है. 

कार्यक्रम में कई नेताओं ने लिया हिस्सा

बता दें कि, इस कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के अलावा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, जनता दल (यूनाइटेड) के के.सी. त्यागी, बहुजन समाज पार्टी के दानिश अली, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा और आम आदमी पार्टी के संजय सिंह समेत कई और नेताओं ने शिरकत की. 

ये भी पढ़ें- 

Aadhar Card: आधार कार्ड के इस्तेमाल को लेकर हो जाएं सावधान, सरकार ने जारी किया ये अलर्ट 

Haryana में बोले दिल्ली के सीएम Arvind Kejriwal- कलयुग में किसानों ने तोड़ा BJP का घमंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget