एक्सप्लोरर

मोदी ने इजरायल में सुनाई नेतन्याहू के भाई के साहस और शहादत की कहानी

नई दिल्ली: इजरायल दौरे में पीएम मोदी ने वहां के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के भाई के बलिदान का खास तौर पर जिक्र किया. नेतन्याहू के भाई आतंकवादियों के हाथों इजरायली नागरिकों को बचाते हुए शहीद हो गये थे. पीएम ने उसी वाकये का जिक्र करते हुए इजरायली लोगों के साहस और बलिदान की तारीफ की.

बेन गुरियन एयरपोर्ट पर अपने संबोधन में मोदी ने कहा, ‘आज 4 जुलाई है. ठीक 41 साल पहले ऑपरेशन एंटेबी के दौरान आपके प्रधानमंत्री और मेरे दोस्त बिबी ने कई सारे इस्राइली बंधकों की जान बचाने का प्रयास कर रहे अपने बड़े भाई योनातन को खो दिया था.’

मोदी ने इजरायल में सुनाई नेतन्याहू के भाई के साहस और शहादत की कहानी

 इजरालइल ने क्यों किया था ऑपरेशन एंटेबे

प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरे के दौरान उस ऑपरेशन एंटेबे का जिक्र किया जो ठीक 41 साल पहले हुआ था.  27 जून 1976 के तेल अवीव से पेरिस रवाना हुए विमान को फिलीस्तीनी आतंकवादियों ने अपने कब्जे में ले लिया. आतंकवादी विमान को युगांडा के एंटेबे हवाई अड्डे पर ले गए, तब इजरायल ने अपने नागरिकों को बचाने के लिए 4 जुलाई 1976 को करीब 200 सैनिकों की एक टुकड़ी को युगांडा भेजा. इस ऑपरेशन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाई भी शामिल थे. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में इस घटना का जिक्र किया.

हैरान करने वाली है ऑपरेशन एंटेबे की रणनीति

अपने नागरिकों को बचाने के लिए इजरायल ने उस ऑपरेशन में जो रणनीति अपनायी थी, उसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे. इजरायल ने अपने 200 सैनिकों को युगांडा के सैनिकों की वर्दी पहनाकर युगांडा के एंटेबे हवाई अड्डे पर भेजा. इजरायल के फैंटम विमानों को देखकर युगांडा के अधिकारियों को लगा कि उनके राष्ट्रपति ईदी अमीन मॉरीशस की विदेश यात्रा से लौट रहे हैं जबकि उस विमान में इजरायल के सैनिक थे. युगांडा के सैनिक जबतक पूरा माजरा समझ पाते तबतक इजरायली सैनिकों ने विमान को बंधक बनाये सातों अपहरणकर्ताओं को मार गिराया और अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया. उसी ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों की गोली से नेतन्याहू के भाई लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन नेतन्याहू घायल हो गये थे और इजरायल लौटते समय विमान में ही उनकी मौत हो गई थी .

ये पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी ने किसी राष्ट्रनेता के बारे में खुले मंच से ऐसी भावनात्मक बातें कहीं हो. हाल ही में अपनी रूस यात्रा के दौरान मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के भाई की शहादत का भी जिक्र किया था. पुतिन के भाई 70 साल पहले द्वितीय विश्वयुद्ध में मारे गए थे, इस घटना का जिक्र करते हुए मोदी ने पुतिन से कहा था कि आप ऐसे नेता हैं जिसके परिवार ने बलिदान दिया.

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी का इजरायल दौरा: दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक सुर में कहा- आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती, इससे मिलकर लड़ेंगे जानें- इजराइल में पीएम मोदी के दूसरे दिन का पूरा शेड्यूल मिनट टू मिनट कार्यक्रम: इजरायल दौरे पर मोदी कब कहां जाएंगे, क्या करेंगे?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget