एक्सप्लोरर

मोदी सरकार 'किसान मुक्त भारत' चाहती है: ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली: कांग्रेस ने किसान आंदोलन को लेकर सोमवार को केन्द्र और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार "किसान मुक्त भारत चाहती है." कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बीजेपी 2014 में इस वादे के साथ में आयी थी कि वह किसानों को उनकी उपज का लागत से पचास प्रतिशत अधिक दाम दिलवायेगी. उन्होंने कहा कि बहरहाल न्यूनतम समर्थन मूल्य में कमी देखने को मिल रही है.

उन्होंने कहा, "सरकार की कथनी और करनी में अंतर है. यह किसान विरोधी सरकार किसान मुक्त भारत चाहती है." कांग्रेस नेता ने कहा कि छह जून केवल मंदसौर के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि समूचे मध्यप्रदेश, पूरे भारत के लिए काला दिन माना जाएगा.

उन्होंने कहा, "जब आम किसान, आम नागरिक गुहार लगाता है, शासन और प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखता है तब एक क्रूर शासन उन किसानों को, उन अन्नदाताओं को गोलियों से भून कर रख देता है. अगर प्रजातंत्र में आम नागरिक सरकार से मांग नहीं रख सकता और उसे लाइन में खड़ा करके मारा जाता है, तो प्रजातंत्र कहां बचा."

सिंधिया ने आरोप लगाया "पिछले तीन साल से कृषि के क्षेत्र की पूरी अनदेखी हुई है. सबसे बड़ी मार पड़ी है नोटबंदी की और जब हम इस विषय को उठा रहे थे तब केन्द्र सरकार इसे नकार रही थी. लेकिन असली नोटबंदी का असर अब छह महीने के बाद दिख रहा है. जो ये कैश लेस, डिजिटल इंडिया, स्मार्ट इंडिया, स्टेंडअप इंडिया के सारे नारे हैं उससे देश का किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है." उन्होंने कहा कि कृषि में जहां एक तरफ लागत मूल्य में लगातार वृद्धि हुई है, दूसरी तरफ समर्थन मूल्य पूरी तरह से समाप्त हो चुका है.

कांग्रेस नेता ने कहा, "सरकार के प्रतिनिधि कहते हैं कि जो किसान मर रहे हैं वो सब्सिडी चाहने वाले हैं. ऋण माफी की गुहार देश के हर कोने से उठ रही है, लेकिन मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कहते हैं कि ऋण माफी मुद्दा ही नहीं. अगर ऋण माफी मुद्दा ही नहीं है तो मध्यप्रदेश में पिछले 3 सालों में 21 हजार अन्नदाताओं ने खुदखुशी क्यों की. अगर ऋण माफी मुद्दा नहीं है तो पिछले 10 दिन में मध्यप्रदेश में 13 किसानों ने आत्महत्या क्यों की? जिसमें से चार किसान मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बुधनी से आते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
BJP ने किस तरह बनाई नई टीम? रिजिजू का खुलासा, कहा- 'किस्मत वाला...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget