एक्सप्लोरर

UCC Issue: 'किसी भी कदम का विरोध करेंगे', यूनिफॉर्म सिविल कोड के खिलाफ इस राज्य की विधानसभा में पारित हुआ प्रस्ताव

Uniform Civil Code: विधानसभा ने समान नागरिक संहिता के खिलाफ मंगलवार को प्रस्ताव पास किया. इसमें दावा किया गया कि यूसीसी के लागू होने से देश को नुकसान होगा.

Uniform Civil Code: मिजोरम विधानसभा ने समान नागरिक संहिता (UCC) के खिलाफ मंगलवार (14 फरवरी) को प्रस्ताव पास किया. इसमें कहा कि गया कि पूरे देश में कहीं भी यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर कदम उठाए जाते हैं तो हम इसका विरोध करेंगे.

राज्य के गृह मंत्री लालचामलियाना (Lalchamliana) ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि यूसीसी लागू होता है तो यह देश को बांट देगा. उन्होंने इसका कारण मिजोरम के लोगों, धार्मिक, सामाजिक प्रथाओं, संस्कृतियों और अल्पसंख्यकों की परंपराओं को बताया. 

यूसीसी को क्यों बताया विवादित?
लालचामलियाना ने दावा किया कि पहले भी यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की कोशिश की गई लेकिन ये इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि यह काफी विवादित है. यूसीसी को लेकर बीजेपी सांसद ने राज्यसभा में प्राइवेट मेंबर बिल भी पेश किया था. 

'देश के लिए अच्छा नहीं है'
गृह मंत्री लालचामलियाना ने दावा किया कि हमारे पास अपनी सामाजिक और धार्मिक परंपराएं को सुरक्षित रखने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 371 के तहत है. यूसीसी का लागू होना पूरे देश के लिए अच्छा नहीं है.

उन्होंने कहा कि संविधान के 371जी के मुताबिक, संसद के पास किया गया कोई भी कानून मिजोरम के लोगों की समाजिक प्रथा को प्रभावित नहीं कर सकता. यह तब ही लागू होगा जब इसे राज्य की विधानसभा पास करेगी. साथ ही आरोप भी लगाया कि बीजेपी ने 2018-19 के घोषणापत्र में यूसीसी लागू करने की बात कही थी. बता दें कि यूसीसी के प्रस्ताव को लेकर हुई चर्चा में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा और बीजेपी के सदस्य बीडी चकमा सहित कई नेता मौजूद रहे. 

बीजेपी ने क्या कहा? 
बीजेपी के बीडी चकमा  (BD Chakma) ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में यूसीसी को लेकर लिखित जवाब दिया है. इसमें उन्होंने बताया है कि समान नागरिक संहिता को अभी लागू करने को लेकर कोई विचार नहीं है,

वहीं इस पर सीएम जोरमथंगा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड का विरोध इसके आने से पहले ही करना होगा. उन्होंने दावा किया कि यूसीसी के आने से हिंदुस्तान को नुकसान होगा. 

ये भी पढ़ें- Mizoram Cabinet: मिजोरम सीएम जोरमथांगा ने कैबिनेट का किया विस्तार, चार नए नेताओं को मिली जगह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
मणिपुर CM के काफिले पर हमला मामले में NIA ने दो और आरोपियों को दबोचा
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी
OYO होटल के कमरे में मिला मृत कपल, पुलिस की जांच जारी

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget