एक्सप्लोरर

Mizoram Cabinet: मिजोरम सीएम जोरमथांगा ने कैबिनेट का किया विस्तार, चार नए नेताओं को मिली जगह

Mizoram Cabinet: मिजोरम में चार नए कैबिनेट मंत्रियों को शमिल किया गया है, और जोरमथांगा मंत्रीमंडल का विस्तार भी किया गया. मिजोरम के गवर्नर ने राजभवन में चार नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई.

Mizoram Politics: मिजोरम में मंगलवार (20 दिसंबर) को चार नए कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया. इसके साथ ही सीएम जोरमथांगा ने मंत्रीमंडल का विस्तार किए गए. मिजोरम के राज्यपाल (Governer of Mizoram) हरि बाबू कंभमपति (Hari Babu Kambhampati) ने यहां राजभवन में चार नए कैबिनेट मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. मिजोरम के चार नए कैबिनेट मंत्रियों में लालरिनामा, के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा शामिल हैं.

इसके साथ जोरमथांगा मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्रियों की संख्या छह से बढ़कर 10 हो गई है. मंत्रिमंडल में दो राज्य मंत्री भी शामिल हैं. के. लालरिनलियाना, लालछंदामा राल्ते और लालरुअतकीमा पहले राज्य मंत्री थे. उन्हें वही विभाग आवंटित किए गए हैं, जो उनके पास राज्य मंत्री के तौर पर थे. लालरिनलियाना खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों, स्थानीय प्रशासन और मत्स्य पालन मंत्रालय संभालते रहेंगे, जबकि राल्ते शिक्षा, श्रम, रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता तथा मुद्रण और स्टेशनरी मंत्री का कार्यभार जारी रखेंगे.

मंत्रियों को दिया गया विभागों का जिम्मा 

लालरुअतकीमा अपने चार विभागों -ग्रामीण विकास, सूचना और जनसंपर्क, तथा भूमि एवं राजस्व बंदोबस्त का जिम्मा संभालते रहेंगे. 15 दिसंबर को राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले लालरिनामा को आबकारी एवं नारकोटिक्स, पशुपालन और पशु चिकित्सा, समाज कल्याण और सेरीकल्चर का प्रभार सौंपा गया है. ये मंत्रालय इससे पहले के. बिछुआ संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने 13 दिसंबर को ज़ोरमथांगा मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था.

के. बिछुआ ने दिया था इस्तीफा 

दक्षिण मिजोरम के सियाहा निर्वाचन क्षेत्र से मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के विधायक बिछुआ ने 13 दिसंबर 2022 को अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री जोरामथंगा को सौंप दिया था. बिछुआ ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद पत्रकारों से कहा था कि जोरामथंगा ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा, क्योंकि वह मंत्रिमंडल में फेरबदल करना चाहते हैं.

बिछुआ ने संवाददाताओं से यह भी कहा था कि वह भविष्य में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार किसी अन्य पार्टी में शामिल होने, या न होने का फैसला करेंगे. वह 2013 से लगातार दो बार एमएनएफ के टिकट पर सियाहा निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे. 

ये भी पढ़ें: Hiring In Services Industry: सर्विस सेक्टर में मिलेगा रोजगार! 77 फीसदी कंपनियां करेंगी नए साल में हायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget