एक्सप्लोरर

लापता AN 32 विमान: काफी मशक्कत के बाद गरुड़ कमांडो को दुर्घटनास्थल पर किया गया एयरड्रॉप

Missing AN 32 aircraft: वायुसेना ने आज ट्वीट कर कहा कि दुर्घटनास्थल पर गरुड़ कमांडों के साथ टीम को हेलीकॉप्टर से ड्रॉप किया गया है. जो विमान में सवार रहे लोगों को खोजेंगे.

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश की घनी पहाड़ी पर एएन 32 विमान का मलबा मिलने के एक दिन बाद आज काफी मशक्कत के बाद वायुसेना की टीम दुर्घटनास्थल पर पहुंची. वायुसेना के विमान से रिकवरी टीम को एयर ड्रॉप किया गया, ताकि विमान में सवार रहे 13 लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. वायुसेना का विमान एएन 32 इसी महीने 3 जून को लापता हो गया था. विमान ने असम के जोरहाट से अरुणाचल प्रदेश के शि-योमि जिले के मेचुका एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड के लिए उड़ान भरी थी और करीब आधे घंटे बाद विमान का संपर्क नियंत्रण कक्ष से टूट गया था.

मंगलवार को वायुसेना ने दावा किया कि खोज अभियान में जुटे वायुसेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने टाटो के उत्तरपूर्व और लिपो के उत्तर में 16 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से करीब 12 हजार फुट की ऊंचाई पर विमान के मलबे को देखा है. बयान में कहा गया कि विमान में सवार लोगों के बारे में पता लगाने के लिए प्रयास जारी है.

लापता AN 32 विमान: काफी मशक्कत के बाद गरुड़ कमांडो को दुर्घटनास्थल पर किया गया एयरड्रॉप

एएन-32 के मलबे की पहचान के बाद वायुसेना ने आज ट्वीट कर कहा, ''दुर्घटनाग्रस्त एएन -32 के लिए वायुसेना का बचाव अभियान जोरों पर है. विमान में सवार लोगों की तलाश के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं. रिकवरी टीम के साथ वायुसेना के चार गरुड़ (विशेष कमांडो) को क्रैश साइट के पास हेलिकॉप्टर से ड्रॉप किया गया है. वहां पर एक कैंप भी बनाया गया है.''

दरअसल, जिस इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ वो पूरा क्षेत्र पहाड़ों से घिरा है. चारों ओर घने जंगल हैं. इसलिए वायुसेना को ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें आ रही हैं. इससे पहले 9 दिनों तक वायुसेना को काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि बारिश हो रही थी.

खोज अभियान में सुखोई 30 विमान, सी-130जे और एएन-32 विमान तथा एमआई-17 तथा एएलएच हेलीकॉप्टर की सेवाएं ली गईं. अभियान में सेना, आईटीबीपी और राज्य पुलिस के जवान भी शामिल थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
ऑनलाइन गेमिंग स्कैम: एक और शख्स सागर दास को ED ने किया गिरफ्तार; 3 दिन की कस्टडी में भेजा गया
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
गुजरात: एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
1 नवंबर की रैली को लेकर कांग्रेस ने किया BJP पर पलटवार, नितिन नवीन की रैली पर किया ट्रोल
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget