एक्सप्लोरर

विदेश मंत्रालय की चीन को दो टूक- गलवान घाटी भारत का हिस्सा है

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के जवान लंबे समय से इस इलाके में गश्त कर रहे हैं और कभी कोई घटना नहीं हुई. चीन इस गश्त में बाधा डाल रहा है.

नई दिल्ली: चीन के साथ जारी विवाद के बीच भारत सरकार की तरफ से बड़ा बयान आया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि गलवान घाटी भारत का हिस्सा है. चीन लगातार गलवान घाटी के ऊपर अपना दावा कर रहा है. ऐसे में विदेश मंत्रालय ने चीन को साफ शब्दों में जवाब दे दिया है.

विदेश मंत्रालय ने गलवान घाटी इलाके पर चीन के संप्रभुता के दावे को खारिज करते हुए कहा कि इस इलाके के संबंध में स्थिति ऐतिहासिक रूप से स्पष्ट है. मंत्रालय ने कहा कि गलवान घाटी में एलएसी को लेकर चीनी पक्ष की ओर से बढ़ा-चढ़ाकर और झूठे दावे करने के प्रयास स्वीकार नहीं है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि गलवान पर चीन का दावा अतीत की चीन की स्थिति के अनुरूप नहीं है. भारतीय सेनाएं गलवान घाटी समेत भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के सभी सेक्टरों में एलएसी के संरेखण से पूरी तरह परिचित हैं.

बयान में कहा गया कि गलवान घाटी को लेकर कहा कि भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की. भारतीय सैनिक लंबे समय से इस इलाके में गश्त करते रहे हैं और कोई घटना नहीं हुई. गलवान को लेकर चीन के दावे पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि मई की शुरुआत से, चीनी पक्ष इस क्षेत्र में भारत की सामान्य गश्त प्रक्रिया में बाधा डाल रहा है. इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि चीनी पक्ष की तरफ से अतिक्रमण की गतिविधियों का हमेशा हमारी ओर से उचित जवाब दिया गया है.

बता दें कि इससे पहले विदेश मंत्रालय ने चीन के साथ गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया था. अपना कड़ा विरोध जताते हुए भारत ये कह चुका है कि गलवान में जो हुआ वह चीन द्वारा पूर्व नियोजित और योजनाबद्ध कार्रवाई थी जो घटनाओं के लिए जिम्मेदार है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा कि गलवान घाटी में जो कुछ हुआ वो चीन की साजिश है और इससे निश्चित तौर पर दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़ेगा.

गौरतलब है कि चीन के साथ हुए हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. इस झड़प में चीन के भी 40 से अधिक जवान हताहत हुए लेकिन वह ये आंकड़े जारी नहीं कर रहा है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
कांग्रेस, CJP और वांगचुक के प्रोटेस्ट के 4 बड़े हल! एक्सपर्ट्स से जानें कब खत्म होगा आंदोलन?
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
'अगर एक कुर्बानी से...', बर्गर के चलते CJP से निकाले गए विजेता दहिया ने अब क्या कहा
CJP Protest: पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
पीएम आवास के सामने धरने के बाद संसद के भीतर विपक्ष का ब्लैक ड्रेस प्रोटेस्ट, काले कपड़ों में पहुंचे
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget