एक्सप्लोरर

MCD Polls: कांग्रेस के घोषणापत्र की पहली किश्त जारी, इन चार मुद्दों पर होगा विशेष ध्यान

नई दिल्ली: राजौरी गार्डन उपचुनाव में आप से ऊपर रहने के बाद कांग्रेस का हौसला बुलंद है. कांग्रेस को विश्वास है कि दिल्ली नगर निगम चुनावों में वो अपनी खोई ही जमीन हासिल करने में कामयाब होगी. इसी उम्मीद से दिल्ली नगर निगम के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी किया. दिलचस्प ये कि बार-बार सुर्खियां बनाने के लिए घोषणापत्र की पहली किश्त जारी की गई.

कांग्रेस घोषणापत्र की पहली किश्त जारी

दिल्ली नगर निगम को भी कांग्रेस इस बार पूरी गंभीरता से ले रही है. यही वजह है कि नगर निगम के चुनाव के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने घोषणापत्र की पहली किश्त जारी की.

MCD Polls: बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, 10 रुपये में गरीबों को खाना, नया टैक्स ना लगाने का वादा

पहली किश्त में चार मुद्दों पर ध्यान है. जिसमें सबसे प्रमुख ‘गंदगी विहीन दिल्ली’ है. कांग्रेस के मेनिफेस्टो में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान को कॉपी पेस्ट कर लिया गया है. जिसमें शामिल है-

  • दिल्ली को साफ रखने का वादा.
  • लैंडफिल साइट से गंदगी के ढेरों को खत्म करके हरा-भरा रखेंगे.
  • घरों में कूड़े को अलग रखने के लिए हरे-नीले डस्टबीन बांटे जाएंगे.
  • आवासीय कॉलोनी में मिनी कम्पोस्ट प्लांट लगेंगे.

इसके अलावा कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में सफाई कर्मचारियों पर मेहरबान नजर आई.

  • सफाई कर्मचारियों को वक्त पर वेतन, पेंशन और बकाए का भुगतान.
  • सफाई कर्मचारियों के लिए सुविधांए और स्वास्थ्य बीमा.
  • सफ़ाई कर्मचारी को दस फ़ीसदी महंगाई भत्ता.

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में दूसरा बड़ा मुद्दा प्राथमिक शिक्षा का है. जिसमें एमसीडी स्कूलों में बदलाव और 6500 शिक्षकों की नियुक्ति शामिल है. प्राथमिक चिकित्सा के मामले में भी तोहफे देने की बात कांग्रेस के मेनिफेस्टो में है. जैसे-

  • प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का नवीनीकरण.
  • कम दाम में दवाईयां.
  • हर मेट्रो स्टेशन पर चिकित्सा केंद्र बनाने का वादा.

इसके अलावा कांग्रेस ने चौथा बड़ा मुद्दा गरीब हटाने को बनाया है.

  • एक नया विभाग शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग की स्थापना होगी.
  • पांच लाख रेडी पटरी वालों को लाइसेन्स.
  • अनधिकृत कालोनी के लिए दो हज़ार करोड़ का फ़ंड होगा.

मेनिफेस्टो से साफ है कि कांग्रेस ने एक बार फिर अपने पुराने वोटबैंक को रिझाने के लिए दांव खेल दिया है. लेकिन ये सिर्फ पहला दांव है. कांग्रेस ऐसे दो दांव आने वाले दिनों में और खेलेगी. बता दें कि आने वाली 23 अप्रैल को दिल्ली में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग होगी और नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'घर पर आराम करें और...', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने कसा तंज
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना...
'यह बड़ा झटका, आम चुनाव से तुलना..."MLC चुनाव में हार पर बोले कांग्रेस नेता
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget