एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर के सुरक्षा सलाहकार का दावा, 'राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण, केंद्र ने 101.75 करोड़ रुपये का राहत पैकेज मंजूर किया'

Violence-Hit Manipur: मणिपुर में हिंसा की घटनाओं में कमी आई है, हालांकि सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. घाटी से अब तक कुल 896 हथियार, 11,763 कारतूस और कई प्रकार के 200 बम बरामद किए गए हैं.

Manipur Violence 2023: केंद्र सरकार ने गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद हिंसा प्रभावित मणिपुर में विस्थापित लोगों के लिए 101.75 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की मंजूरी दी है. राज्य सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने गुरुवार (8 जून) को यह जानकारी दी.

कुलदीप सिंह ने यह भी कहा कि मणिपुर में स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है. राज्य में पिछले 48 घंटों में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने कहा, “मणिपुर में विस्थापितों को राहत देने के लिए गृह मंत्रालय ने राहत पैकेज को मंजूरी दी है. अपनी हालिया मणिपुर यात्रा के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य सरकार को विस्थापित लोगों के लिए राहत पैकेज के वास्ते गृह मंत्रालय को अनुरोध भेजने का निर्देश दिया था.”

कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा 

मणिपुर में इंफाल पूर्वी जिले के पोरोमपत थाना क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में 27 हथियार, 245 कारतूस और 41 बम बरामद किए गए हैं, जबकि राज्य के बिष्णुपुर जिले से एक शस्त्र और दो बम बरामद किए गए हैं. सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अब तक कुल 896 हथियार, 11,763 कारतूस और कई प्रकार के 200 बम बरामद किए गए हैं. घाटी के पांच जिलों में 12 घंटे और पड़ोसी पहाड़ी जिलों में 10 घंटे से आठ घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की गई है. वहीं छह पहाड़ी जिलों में कर्फ्यू लागू नहीं है.

सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही सुनिश्चित की गई है. वहीं गुरुवार को 294 खाली वाहन इंफाल से जिरीबाम के लिए रवाना हुए हैं. कुल 220 लदे वाहन नोनी से रवाना हुए हैं और 198 लदे टैंकर और ट्रक जिरिबाम से रवाना हुए हैं. सिंह ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया है और वहां डेरा डाले हुए हैं. सभी संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. 

हिंसा में कितनी मौत और कितने घायल?

अधिकारी ने कहा कि इसके अलावा, राज्य और केंद्रीय बलों के संयुक्त टीमों ने राज्य के कई हिस्सों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है. मणिपुर के मंत्री और विधायक राज्य के कई क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. और जनता तथा नागरिक समाज संगठनों से मिल कर शांति और सामान्य हालात बहाल करने की अपील कर रहे हैं. सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल नागरिक समाज संगठनों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठकें भी कर रहे हैं और गश्त भी लगा रहे हैं.

मेइती समुदाय की ओर से अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ का आयोजन किया गया था. जिसके बाद तीन मई को राज्य में पहली बार जातीय हिंसा हुई थी. हिंसा में अबतक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है और वहीं 300 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें- ED Summons Abhishek Banerjee: ईडी ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी को भेजा समन, आज ही पत्नी रुजिरा से हुई है पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget