एक्सप्लोरर

ममता बनर्जी के दावे पर नीति आयोग का आया रिएक्शन, जानिए सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम ने क्या कहा?

NITI Aayog Meeting: 27 जुलाई को दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक के बाद ममता बनर्जी ने जो दावा किया, उसको लेकर बवाल मच गया है. अब वो घिरती नजर आ रही हैं.

NITI Aayog On Mamata Banerjee Claim: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार (27 जुलाई) को दावा किया कि नीति आयोग की जिस बैठक में वो शामिल होने पहुंची थीं, उसमें उन्हें बोलने नहीं दिया गया और माइक बंद कर दिया. इसको लेकर राजनीतिक घमासान मचा हुआ है. मामले को पीआईबी फैक्ट चेक ने फर्जी बताया. अब नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम का भी बयान सामने आया है.

उन्होंने पूरे मामले में अपना पक्ष रखा और बताया, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बैठक में मौजूद थीं. मुख्यमंत्री ने लंच से पहले बोलने के लिए कहा था. यह उनकी ओर से ही स्पष्ट अनुरोध था. चूंकि आम तौर पर अल्फाबेटिकल क्रम से बोलने के लिए निर्धारित किया जाता है. इसलिए यह आंध्र प्रदेश से शुरू होता है और क्रम से चलता है. हमने वास्तव में समायोजन किया और रक्षा मंत्री ने वास्तव में गुजरात से ठीक पहले उन्हें बुलाया."

मुख्यमंत्री को बोलने के लिए मिलता है कितना समय?

उन्होंने आगे बताया, "प्रत्येक मुख्यमंत्री को सात मिनट आवंटित किए जाते हैं और स्क्रीन के ऊपर सिर्फ एक घड़ी होती है जो आपको शेष समय बताती है तो यह सात से छह, पांच से चार और तीन तक जाता है. उसके अंत में, यह शून्य दिखाता है और कुछ नहीं. इसके अलावा और कुछ नहीं हुआ. फिर उन्होंने कहा कि देखिए, मैं और समय के लिए बोलना चाहती थी, लेकिन मैं नहीं बोलूंगी. अब और कुछ नहीं  बोलूंगी. बस इतना ही. इसके अलावा और कुछ नहीं था. हम सबने सुना. उन्होंने अपनी बात रखी और हमने सम्मानपूर्वक उसे सुना और नोट किया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के जाने के बाद भी बंगाल के मुख्य सचिव बैठक में बने रहे."

किन मुख्यमंत्रियों ने लिया मीटिंग में हिस्सा?

बीवीआर सुब्रमण्यम ने कहा कि 10 राज्य अनुपस्थित रहे, 26 राज्य उपस्थित थे. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, झारखंड और पुडुचेरी. बिहार में एसेंबली का सेशन देर तक चला, इसी वजह से वे एबसेंट रहे. सभी मुख्य मंत्रियों को 7 मिनट का समय दिया गया था. 

ये भी पढ़ें: NITI Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक में तय समय से ज्यादा बोले CM हिमंत, खुद कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की बड़ी बैठक, क्या है एजेंडा?
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते
13 साल की लड़की ने दादा को मौत के घाट उतारा, वीडियो कॉल पर देखा दम घुटते

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget