एक्सप्लोरर

मुंबई में 13 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बिल्डिंग की ऊपरी चार मंजिल पूरी तरह खाक

आग बिल्डिंग के आठवें मंजिल पर लगी थी इसलिए निचली मंजिल में रहने वाले परिवार समय रहते बिल्डिंग से सुरक्षित भागने में सफल रहे.

मुंबई: मुंबई के विले पार्ले बजाज रोड इलाके में मौजूद लाभ श्रीवाली बिल्डिंग में बीती शाम को भीषण आग लग गई. आग 7 बजे के करीब इमारत की आठवें मंजिल पर लगी. देखते ही देखते आग की लपटों ने बिल्डिंग के ऊपरी तीन मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया. जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय बिल्डिंग में कई परिवार के लोग मौजूद थे. रेजिडेंशियल बिल्डिंग होने के चलते सभी परिवारों की जान पर बन आई.

गनीमत रही कि आग बिल्डिंग के आठवें मंजिल पर लगी थी इसलिए निचली मंजिल में रहने वाले परिवार समय रहते बिल्डिंग से सुरक्षित भागने में सफल रहे. स्थानीय नागरिकों ने आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी. जनकारी मिलते ही दमकल कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचे. दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत आग पर काबू पाने में जुट गए. आग को बुझाने के लिए घटना स्थल पर दमकल विभाग की कुल 12 गाड़ियां मौजूद थी. करीब एक घंटे के भीतर दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया. वहीं इस हादसे में बिल्डिंग में फंसे 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि आठवीं मंजिल पर मौजूद जिस फ्लैट में आग लगी वह खाली था और उसमें कुछ दिंनो से इंटीरियर का काम चल रहा था.

बिल्डिंग में रहने वाले लक्ष्मी देवशंकर शुक्ला ने बताया कि जिस समय बिल्डिंग में आग लगी उस समय उनकी सास बिल्डिंग में ही मौजूद थी. लक्ष्मी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहती हैं. आग की जानकारी मिलते ही वे अपनी सास को लेकर बिल्डिंग से नीचे की ओर भागी. स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह बिल्डिंग 3 साल पुरानी है. जिस जगह लाभ श्रीवाली बिल्डिंग खड़ी की गई है वहां पहले चॉल था. जिसे तोड़कर 13 मंजिल की इमारत खड़ी की गई है. हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग की ऊपरी चार मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई. फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है.

ये भी पढ़ें-

नागरिकता कानून और एनआरसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए मुश्किलें पैदा नहीं करेगा: मोहम्मद जीशान अयूब

शिवराज सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवान से कम नहीं हैं पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
मणिपुर: इंफाल में 84 जवान अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जताई चिंता
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
CP के सेंट्रल पार्क को बंद करने के फैसले पर CJP का पहला रिएक्शन - 'चिंता मत करो हम...'
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget