एक्सप्लोरर

नागरिकता कानून और एनआरसी सिर्फ मुस्लिमों के लिए मुश्किलें पैदा नहीं करेगा: मोहम्मद जीशान अयूब

मोहम्मद जीशान अयूब ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए नागरिकता कानून में संशोधन किये जाने पर बीजेपी की नीयत और इस कानून के लागू किये जाने की मंशा पर कई सवाल उठाए.

मुंबई: 'नो वन किल्ड जेसिका', 'तनु वेड्स मनु', 'रांझणा', 'रईस', 'ट्यूबलाइट', 'मणिकर्णिका', 'मिशन मंगल' औक 'आर्टिल 15' जैसी फिल्मों में अपने सशक्त अभिनय से अपनी एक अलग पहचान‌ स्थापित करने वाले मोहम्मद जीशान अयूब ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए नागरिकता कानून में संशोधन किये जाने पर बीजेपी की नीयत और इस कानून के लागू किये जाने की मंशा पर कई सवाल उठाए.

उन्होंने नोटबंदी के दौर की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार की मंशा एक बार फिर से लोगों लाइन में लगाकर सभी से अपनी नागरिकता को साबित करवाने की है. उन्होंने बड़ी बेबाकी से कहा कि उनके मुसलमान होने से महज उन्हें और उन जैसे लोगों को ही अपनी नागरिकता साबित नहीं करनी होगी, बल्कि हिंदू और मुसलमान सभी को ऐसा करना होगा. उन्होंने कहा कि अगर कोई हिंदू अपनी नागरिकता साबित न कर पाये तो उसे नागरिकता कानून के सहत सहूलियत मिल जाएगी, लेकिन अगर कोई मुसलमान शख्स अपनी नागरिकता साबित कर पाया, तो उसे कोई छूट हासिल नहीं होगी.

मोहम्मद जीशान अयूब ने धर्म‌ के आधार पर एक विशेष समुदाय की उपेक्षा कर नागरिकता कानून में संशोधन को पूरी तरह से गलत बताया और इसे भारतीय संविधान के जज्बे के खिलाफ ठहराया.

दिल्ली के जामिया इलाके में पले-बढ़े मोहम्मद जीशान अयूब ने दिल्ली और जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान पुलिस की बर्बरता पर नाराजगी जताई, तो वहीं देश में हो रहे हिंसक प्रदर्शन और पुलिस को टार्गेट किये जाने को भी गलत बताया. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदर्शन हो, वह शांतिपूर्ण ढंग से ही किया जाना चाहिए.

गौरतलब है कि नागरिकता कानून में संशोधन के खिलाफ बॉलीवुड की कई शख्सियतों ने अपनी राय जाहिर की है और मुम्बई में 19 दिसंबर को हुए प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. खुद मोहम्मद जीशान अयूब भी अगस्त क्रांति में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए थे. मगर जब एबीपी न्यूज़ ने उनसे पूछा कि ऐसा क्यों होता है कि अक्सर संजीदा किस्म के और विवादित मुद्दों पर सुपरस्टार और बड़े सितारे चुप्पी साध लेते हैं, तो उन्होंने कहा कि बड़े सितारे आसान टार्गेट होते है और उनपर तरह तरह के दबाव होते हैं. लेकिन उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि इसी खामोशी के चलते अब देश की यह हालत हो गई. है. अंत में उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि इस खामोशी को तोड़ा जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
Jailer 2 Box Office Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की बंपर ओपनिंग, 59 करोड़ के हुई पार
नवरात्रि इवेंट में मां तनुजा संग पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
नवरात्रि इवेंट में पहुंचीं काजोल, सैफ-बॉबी से नागार्जुन-मलाइका तक ने भी की शिरकत
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन
विद्या बालन करेंगी पर्थ के पहले भारतीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन, जनवरी 2027 में होगा आयोजन

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget