एक्सप्लोरर

कोरोना संकट को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र सरकार से पूछे ये आठ सवाल

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र सरकार से आठ सवाल पूछे हैं.अनिल देशमुख ने पूछा कि अजीत डोभाल और तब्लीगी जमात मुखिया मौलाना साद रात के दो बजे मरकज में ऐसी क्या गुप्त मंत्रणा कर रहे थे?

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने केंद्र सरकार से आठ सवाल पूछे हैं. साथ ही अपने आधिकारिक पत्र पर इन सवालों को लिखकर जनता के सामने रखा है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सबसे पहले अपने विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि 15 और 16 मार्च को मुंबई के नजदीक वसई में 50 हजार तब्लीगी जमात के लोग इकट्ठा होने वाले थे लेकिन महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने इसे इजाजत नहीं दी और बड़े तौर पर संभावित संक्रमण के खतरे को टाल दिया.
अनिल देशमुख एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कह चुके हैं कि तब्लीगी जमात के लोग दिल्ली से लौटने के बाद महाराष्ट्र राज्य के अलग-अलग शहरों में गए. जिस वजह से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ गए. कुल 1400 लोगों में से करीब 1350 लोगों की पहचान कर ली गई और या तो उन्हें क्वॉरंटाइन में रखा गया है या उनका इलाज चल रहा है. लेकिन 50 तब्लीगी जमात के लोग फोन बंद करके लापता हैं और उन पर सख्त कार्रवाई करने का वक्त आ गया है.कोरोना संकट को लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने केंद्र सरकार से पूछे ये आठ सवाल अनिल देशमुख ने पत्र के जरिए केंद्र सरकार से पूछा है-  1. गृह मंत्रालय ने निजामुद्दीन दिल्ली के तब्लीगी मरकज में इज्तेमा के आयोजन को इजाजत कैसे दी? 2. निजामुद्दीन में जो मरकज है, उसके बिल्कुल नजदीक निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन है इसके बावजूद उन्होंने इस प्रोग्राम को क्यों नहीं रोका? क्या इसके लिए गृह मंत्रालय जिम्मेदार नहीं है? 3. इस तरह की मरकज में नाजायज इतने सारे लोग इकट्ठा हुए जिससे कोरोना की यह बीमारी देशभर में फैली, क्या इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय जिम्मेदार नहीं है ? 4. किसने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल को रात 2 बजे मरकज में भेजा ? क्या यह काम नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर का है या दिल्ली पुलिस कमिश्नर का है? 5. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और तब्लीगी जमात मुखिया मौलाना साद रात के दो बजे मरकज में ऐसी क्या गुप्त मंत्रणा कर रहे थे ? 6. नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और पुलिस कमिश्नर दिल्ली की तरफ से इस बारे में अब तक कोई बयान क्यों नहीं दिया ? 7. अजित डोभाल को मिलने के बाद दूसरे दिन मौलाना साद कहां फरार हो गए? और अब कहां है ? 8.किसके तब्लीगियों के साथ क्या संबंध है ? अनिल देशमुख ने पूछा कि, मरकज के प्रोग्राम में इजाजत तुम्हारी, प्रोग्राम होने से तुमने रोका नहीं, तब्लीगी समाज से तुम्हारा संबंध क्या है ? गौरतलब है कि देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं और मुंबई हॉटस्पॉट बना हुआ है. तब्लीगी जमात के लोगों की वजह से कोरोना संक्रमण राज्य के कई शहरों में फैल चुका है और संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी हुई है.
मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'
'तिहाड़ का खाना मसालेदार', आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले अमेरिकी कैदी ने कहा- 'मछली, चिकन और ऑलिव आॉयल चाहिए'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget