एक्सप्लोरर

दिल्ली के हॉटस्पॉट: जानिए- कौन कौन से इलाके पूरी तरह से सील, पढ़ें- राजधानी में कोरोना का पूरा अपडेट

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए दिल्ली के 20 हॉटस्पॉट को सील किया जाएगा. अब तक 576 मामले कोरोना वायरस के दिल्ली में सामने आ चुके हैं.

नई दिल्ली: कोरोना के कहर से दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. वहीं इस संक्रमण को रोकने के लिए राजधानी दिल्ली में 20 हॉटस्पॉट को सील करने का फैसला किया गया है. बता दें कि दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के 576 मामले सामने आ चुके हैं. साथ ही नौ लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा अब तक 21 लोग इलाज के बाद रिकवर कर चुके हैं.

अब दिल्ली में घरों से बाहर निकलने पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘’चेहरे के मास्क पहनने से कोरोना वायरस के प्रसार को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इसलिए यह फैसला लिया गया है कि घर से बाहर निकलने के लिए चेहरे का मास्क पहनना अनिवार्य होगा. क्लॉथ मास्क भी चलेगा.’’

दिल्ली के इन हॉटस्पॉट को किया जाएगा सील

  1. मालवीय नगर में गांधी पार्क के नजदीक के पूरी प्रभावित गली को सील किया जाएगा
  2. संगम विहार एल-1 में गली नंबर छह की प्रभावित पूरी गली
  3. शाहजहांबाद सोसाइटी में प्लॉट नंबर-1, सेक्टर-11, द्वारका
  4. दीनपुर गांव
  5. मरकज मस्जिद और निजामुद्दीन बस्ती
  6. निजामुद्दीन वेस्ट (जी और डी ब्लॉक) एरिया
  7. बी ब्लॉक जहांगीरपुरी
  8. हाउस नंबर 141 से हाउस नंबर 180, गली नंबर-14, कल्याणपुरी दिल्ली
  9. मनसारा अपार्टमेंट्स, वसुंधरा एनक्लेव, दिल्ली
  10. खिचड़ीपुर की तीन गली, हाउस नंबर 5/387
  11. गली नंबर 9, पांडव नगर, दिल्ली 110092
  12. वर्धमान अपार्टमेंट्स, मयूर विहार, फेज-1, एक्सटेंशन
  13. मयूरध्वज अपार्टमेंट्स, आईपी एक्सटेंशन, पटपड़गंज, दिल्ली
  14. गली नंबर चार, हाउस नंबर  J- 3/115 (नागर डेयरी) से हाउस नंबर J- 3/108 (अनवर वाली मस्जिद चौक), किशन कुंज एक्सटेंशन
  15. गली नंबर चार, हाउस नंबर J- 3/101 से J - 3/107 कृष्ण कुंज एक्सटेंशन
  16. गली नंबर पांच, ए ब्लॉक (हाउस नंबर A- 176 से A-189), वेस्ट विनोद नगर दिल्ली, 110092
  17. जे एंड के, ए एंड एच पॉकेट दिलशाद गार्डन
  18. जी, एच, जे, ब्लॉक्स सीलमपुरी
  19. एफ-70 से 90 ब्लॉक दिलशाद कॉलोनी
  20. प्रताप खंड, झिलमिल कॉलोनी

दिल्ली के सरकारी विभागों को सभी खर्च रोकने के निर्देश- केजरीवाल इसके साथ ही दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं. केजरीवाल ने कहा, ‘’दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को सैलरी के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं. कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी ख़र्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग की अनुमति से ही किया जाएगा. रेवेन्यू की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने ख़र्चों में भारी कटौती करनी होगी.’’

यह भी पढ़ें-

COVID 19: यूपी के 15 जिलों के इन इलाकों को किया जाएगा सील, पूरी लिस्ट यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Detained Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Live: दीपके के बाद नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत में लिया, मंडी हाउस के पास कर रही थीं प्रदर्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर CJP का पहला रिएक्शन- 'तिरंगा तो...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget