एक्सप्लोरर

Maharashtra ATS: ISI की लेडी एजेंट्स ने फेंका हनीट्रैप का जाल, भारतीय सिमकार्ड से होती रही बात, रवि वर्मा से उगलवाए वॉरशिप और सबमरीन के सीक्रेट्स

भारत में पाक एजेंटों की हनी ट्रैप साजिश का खुलासा किया है. महाराष्ट्र ATS की जांच में सामने आया कि महिला एजेंटों ने भारतीय सिमकार्ड से जाल बिछाया था. उसने रवि वर्मा से संवेदनशील रक्षा जानकारी ली थी.

Maharashtra ATS: भारत में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र एटीएस को जांच में पता चला कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अंतर्गत काम करने वाली पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (PIO) की महिला एजेंटों ने आरोपी रवि वर्मा को हनी ट्रैप में फंसाने के लिए भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल किया था.

सूत्रों ने दावा किया कि जांच में पता चला है कि PIO की महिला एजेंटों ने जानबूझकर भारतीय सिम कार्ड का इस्तेमाल इसलिए किया, ताकि रवि वर्मा और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को यह महसूस न हो सके कि बातचीत पाकिस्तान से हो रही है. महिला एजेंटों ने खुद को भारतीय नागरिक बताकर वर्मा से संपर्क साधा और उसे बहला-फुसलाकर उससे वॉरशिप और सबमरीन जैसी संवेदनशील रक्षा सूचनाएं, फोटो और वीडियो मंगवाए.

पाक एजेंटों ने भारतीय नंबरों का किया इस्तेमाल
एटीएस सूत्रों की मानें तो जिन 5-6 मोबाइल नंबरों से आरोपी को संपर्क किया गया, वे सभी भारतीय सिमकार्ड हैं. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये सिम कार्ड पाकिस्तानी एजेंटों को किसने और कैसे मुहैया कराए. इस कड़ी में एटीएस ने जांच तेज कर दी है. सूत्रों ने आगे बताया कि, प्रारंभिक जांच में ऐसे पुख्ता संकेत मिले हैं कि पाक एजेंटों ने भारतीय नंबरों का इस्तेमाल कर रवि वर्मा को हनी ट्रैप में फंसाया था. इस खुलासे के बाद एटीएस ने एक सार्वजनिक एडवाइजरी भी जारी की है, जिसमें नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनजान भारतीय नंबरों और विदेशी नंबरों से आने वाले मैसेज या कॉल को गंभीरता से लें और उन पर प्रतिक्रिया न दें. साथ ही, ऐसे किसी भी संदेहजनक कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.

भारतीय सिम कार्ड के माध्यम से निशाना बना रहे हैं
सूत्रों ने आगे बताया कि यह कोई एक मामला नहीं है. जांच में सामने आया है कि PIO एजेंट सिर्फ रवि वर्मा ही नहीं, बल्कि भारत के विभिन्न हिस्सों में कई लोगों को इसी तरह भारतीय सिम कार्ड के माध्यम से निशाना बना रहे हैं. यह उनकी नई मोडस ऑपरेंडी है, जो पहलगाम हमले के बाद सामने आई है.

भारतीय सिमकार्ड मुहैया करवाने में शामिल शख्स
इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार (3 जून) को हसन नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो पाकिस्तानी एजेंटों को भारतीय सिम कार्ड मुहैया कराने में शामिल था. अब महाराष्ट्र एटीएस दिल्ली पुलिस से लगातार संपर्क में है ताकि यह पता चल सके कि हसन का कोई लिंक रवि वर्मा केस से तो नहीं जुड़ता. सूत्रों ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि नवंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच रवि वर्मा को पाकिस्तानी एजेंटों से खुफिया जानकारी साझा करने के बदले करीब 9,000 रुपये दिए. ये पैसे डेड अकाउंट से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए, जिनका विश्लेषण अभी जारी है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget