एक्सप्लोरर

CM कुर्सी पर शिवसेना की नजर, संजय राउत बोले- चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर पहुंचेंगे आदित्य ठाकरे

Maharashtra assembly elections 2019: पहला मौका है जब ठाकरे खानदान से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ रहा है. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने मुंबई की वर्ली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

मुंबई: शिवसेना ने 60 साल पुरानी अपनी परंपरा तोड़ते हुए आदित्य ठाकरे को मुंबई की वर्ली सीट से उम्मीदवार बनाया है. पार्टी की नजर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर है. इस बीच शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा है कि भले ही चंद्रयान 2 लैंड नहीं कर पाया लेकिन सीएम दफ्तर आदित्य ठाकरे जरूर पहुंचेंगे.

राउत ने वर्ली विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा, “कुछ तकनीकी कारणों से चंद्रयान-2 चांद पर लैंड नहीं हो सका, लेकिन हमें विश्वास है कि यह सूरज (आदित्य ठाकरे) 21 अक्टूबर को मंत्रालय के छठे फ्लोर (मुख्यमंत्री कार्यालय) तक जरुर पहुंचेगा.” वर्ली सीट पर शिवसेना जीतती रही है. फिलहाल सुशील शिंदे इस सीट से विधायक हैं.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना और बीजेपी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. लेकिन अभी तक सीटों पर सहमति नहीं बनी है. शिवसेना महाराष्ट्र की 288 सीटों में से आधे सीटों पर लड़ने की बात कह रही है. लेकिन बीजेपी ने उसके प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

साल 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. उस वक्त बीजेपी 122 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि शिवसेना को 63 सीटें मिली थीं. 2014 के चुनाव में कांग्रेस 42 सीटें और एनसीपी 41 सीटें जीतने में कामयाब रही थी.

आदित्य ठाकरे ने किया चुनाव लड़ने का एलान, चुनावी मैदान में जाने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य

सीट बंटवारे को लेकर महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सोमवार को कहा कि बीजेपी और शिवसेना ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे संबंधी समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे एक संयुक्त बयान के जरिये सीटों के बंटवारे संबंधी समझौते की घोषणा करेंगे.

चुनाव की महत्वपूर्ण तारीख चुनाव की घोषणा-21 सितंबर नोटिफिकेशन की तारीख- 27 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख- 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख- 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन-19 अक्टूबर चुनाव की तारीख- 21 अक्टूबर मतगणना की तारीख- 24 अक्टूबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
जंग के बीच ईरान के ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय इंजीनियर, जानें कौन थे देवनंदन प्रसाद सिंह?
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
हर इमारत, पुल, सड़क और बिजली के तारों की जांच और मरम्मत की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- याचिका शॉपिंग मॉल जैसी...
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या
महिला कर्मचारियों को मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनी, कहा- इससे हो सकती है नौकरी मिलने में समस्या

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget