एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में मंच और तारीख तैयार, लेकिन अब भी मुख्यमंत्री के चेहरे का इंतजार, जानिए कब क्या हुआ

Maharashtra: महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष ने CM के शपथ ग्रहण की तारीख का तो ऐलान कर दिया है, लेकि CM के चेहरे का इंतजार अब भी है. NCP और शिवसेना BJP से सीएम के लिए तैयार है, लेकिन अभी नाम तय नहीं है.

Maharashtra New CM Race: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों को आए 7 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब भी राज्य में सीएम को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाला महायुति गठबंधन अभी तक मुख्यमंत्री का नाम फाइनल नहीं कर पाया है.

हैरानी की बात ये है कि सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख का ऐलान कर दिया गया है, लेकिन लोगों को मुख्यमंत्री के चेहरे का इंतजार है. बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे गृह विभाग की मांग को लेकर जिद पर अड़े हैं. हालांकि, तमाम अटकलों के बीच एनसीपी के अजित पवार ने शनिवार (30 नवंबर 2024) को बताया कि देवेंद्र फडणवीस नए सीएम होंगे. यहां हम बता रहे हैं चुनाव नतीजों से लेकर अब तक हुई महाराष्ट्र की हलचल.

 कब क्या हुआ?

23 नवंबर 2024

23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आए. इसमें बीजेपी की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया. इस गठबंधन में बीजेपी को 132 सीटों पर, शिवसेना शिंदे गुट को 57 सीटों पर और एनसीपी अजित गुट को 41 सीटों पर जीत मिली. वहीं महा विकास अघाड़ी को 46 सीटें मिलीं. इसमें एनसीपी (शरदचंद्र पवार) गुट को 10 सीट जीतीं, कांग्रेस को 16 सीट और शिवसेना (उद्धव गुट) को 20 सीट पर जीत मिली.

23 नवंबर 2024

नतीजों के बाद शनिवार रात बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे और आरएसएस मुखिया मोहन भागवत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, इस मुलाकात में मोहन भागवत ने सीएम के लिए फडणवीस के नाम पर सहमति जताई थी.

23 नवंबर 2024

गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के तीन प्रमुख नेताओं, देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजीत पवार से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी और राज्य में विकास पर जोर दिया.

24 नवंबर 2024

मुंबई में 24 नवंबर को शिवसेना शिंदे गुट की बैठक हुई. इसमें एकनाथ शिंदे को सर्वसम्मति से शिवसेना विधायक दल का नेता चुना गया.

26 नवंबर 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 26 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही उनके पूरे मंत्रीमंडल ने भी अपना इस्तीफा सौंपा.

28 नवंबर 2024

शिवसेना शिंदे गुट के चीफ एकनाथ शिंदे ने 28 नवंबर की देर रात दिल्ली में अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की. बताया जा रहा है कि इसमें उन्होंने गृह मंत्रालय की मांग की थी.

29 नवंबर 2024

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शुक्रवार शाम (29 नवंबर 2024) महायुति की बैठक को रद्द करते हुए अचानक सतारा जिला स्थित अपने गांव पहुंच गए. उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत खराब है इसलिए वह गांव गए हैं.

30 नवंबर 2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने 30 नवंबर को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि महाराष्ट्र में सीएम शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को आयोजित होगा. महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे.

30 नवंबर 2024

महायुति गठबंधन में शामिल एनसीपी नेता अजित पवार ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद बीजेपी को मिलने का दावा किया. उन्होंने देवेंद्र फडणवीस की तरफ इशारा किया.

ये भी पढ़ें

Who is Kash Patel: अमेरिका में एक और भारतीय का बजा डंका, ट्रंप ने काश पटेल को FBI का नया निदेशक नियुक्त किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: Dharmendra को याद कर क्यो रोए सलमान
Saas Bahu Aur Saazish: मंगल- कुसुम जा रहें है जोर्जिया
IT Refund Delay का असली कारण! हजारों Taxpayers के Refund क्यों रुके हैं? |Paisa Live
Amritsar पहुंचीं Cm Rekha Gupta, दरबार साहिब जाकर टेका माथा | Breaking | ABP News
Kiyosaki का बड़ा दावा: BRICS ने बनाई Gold Currency! असली सच्चाई क्या है ? Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
जापान में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टर स्केल पर 7.6 मापी गई तीव्रता; सुनामी का अलर्ट
Bihar Teacher Salary: नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
नीतीश सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी खुशखबरी, अब हर महीने इस तारीख को मिलेगा वेतन
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
वंदे मातरम् पर बहस क्यों जरूरी? राजनाथ सिंह ने संसद में ही दिया प्रियंका गांधी के सवाल का जवाब
IND vs SA T20 Head to Head: भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
भारत या दक्षिण अफ्रीका, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी; किसने नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट
Theatre Releases This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, 'किस किस को प्यार करूं 2' समेत रिलीज होंगी ये फिल्में
इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी-एक्शन का तगड़ा डोज, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये फिल्में
Swiss Bank Interest: स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
स्विस बैंक में पैसा रखने पर कितना मिलता है इंट्रेस्ट, यहां 1000000 लाख जमा किए तो पांच साल में हो जाएंगे कितने?
Video: पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
पागल बनाया तुमको! बिग बॉस में सलमान खान ने फैंस के साथ किया खेल, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
सफदरजंग में एडवांस्ड न्यूरोमॉड्यूलेशन ट्रीटमेंट फैसिलिटी शुरू, डिप्रेशन–OCD मरीजों का फ्री होगा इलाज
Embed widget