एक्सप्लोरर

Who is Kash Patel: अमेरिका में एक और भारतीय का बजा डंका, ट्रंप ने काश पटेल को FBI का नया निदेशक नियुक्त किया

FBI News: काश पटेल क्रिस्टोफर रे की जगह लेंगे, जिन्हें ट्रंप ने ही 2017 में नियुक्त किया था, ट्रंप की ओर से उनकी लंबे समय से चल रही आलोचना को देखते हुए उनको पद से हटाए जाने की अटकलें लंबे समय से थीं.

Kash Patel Will beFBI New Director: भारतीय मूल के एक और शख्स को अमेरिका में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काश पटेल को FBI का निदेशक के रूप में नामित किया है. ट्रंप ने शनिवार (30 नवंबर 2024) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, "मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कश्यप 'काश' पटेल फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) के अगले निदेशक के रूप में काम करेंगे.”

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, ‘काश एक शानदार वकील, इन्वेस्टिगेटर और 'अमेरिका फर्स्ट' योद्धा हैं जिन्होंने अपना करियर भ्रष्टाचार को उजागर करने, न्याय की रक्षा करने और अमेरिकी लोगों की रक्षा करने में बिताया है."

क्या FBI के वर्किंग पैटर्न से नाराज हैं ट्रंप?

यह नई नियुक्ति ट्रंप के उस दृष्टिकोण को दिखाती है जिसमें वह सरकार की कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों में बदलाव को जरूरी समझते हैं. यह बदलाव ये भी बताता है कि ट्रंप अब भी एफबीआई के वर्किंग पैटर्न से नाराज हैं. दरअसल, एफबीआई ही उनके अभियोग का कारण बना था.

काश पटेल लेंगे क्रिस्टोफर रे की जगह

अगर पटेल की नियुक्ति हो जाती है तो वह क्रिस्टोफर रे की जगह लेंगे, जिन्हें ट्रंप ने ही 2017 में नियुक्त किया था, लेकिन वह जल्दी ही ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ जाने लगे. वैसे तो एफबीआई चीफ के पद का कार्यकाल 10 साल का होता है, लेकिन ट्रंप की ओर से उनकी और एफबीआई की लंबे समय से चल रही सार्वजनिक आलोचना को देखते हुए उनको पद से हटाए जाने की अटकलें पिछले कुछ दिनों से चल रहीं थीं.

एफबीआई चीफ बनकर पहले करेंगे ये काम

काश पटेल के माता-पिता भारतीय हैं. वह पूर्व में वकील भी रह चुके हैं. पटेल "गवर्नमेंट गैंगस्टर्स: द डीप स्टेट, द ट्रुथ, एंड द बैटल फॉर अवर डेमोक्रेसी" के अलावा पटेल "द प्लॉट अगेंस्ट द किंग" जैसे किताब भी लिख चुके हैं. काश पटेल ने कहा है कि उनका इरादा उन सरकारी अधिकारियों पर आक्रामक रूप से शिकंजा कसना है जो पत्रकारों को जानकारी लीक करते हैं और उन पर मुकदमा चलाना आसान बनाने के लिए कानून में बदलाव करते हैं.

ये भी पढ़ें

S Jaishankar on Tipu Sultan: 'टीपू सुल्तान इतिहास में बहुत ही...', विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विवादित पहलुओं पर कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज मचाएंगे तबाही
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: पुलिस पर उठाए सवाल..जज का तबादला तत्काल! | Sambhal Violence | Anuj Chaudhary
Khabar Gawah Hai: सनातन को कौन कर रहा है बदनाम? | Prayagraj Magh Mela Row | Swami Avimukteshwaranand
ABP Report: संत VS सरकार, और बढ़ेगी रार? | Shankaracharya Controversy | Prayagraj Magh Mela
Bollywood News: तेरी दुल्हन सजाऊंगी’ ट्रेंड में निक जोनस की एंट्री, फैंस हुए खुश
Shankaracharya Controversy: Avimukteshwaranand का अपमान...Debate में मचा बवाल..लड़ने लगे धर्मगुरु !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में बवाल, केबिन क्रू ने की यात्रियों से बदसलूकी, जानें क्या है पूरा विवाद
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज भारत आकर मचाएंगे तबाही
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका ने बदली अपनी टीम, अब ये 2 खूंखार बल्लेबाज मचाएंगे तबाही
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'विक्की कौशल का धुरंधर 2 से कोई लेना-देना नहीं', आदित्य धर की फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे उरी एक्टर
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ
पंजाब में हर परिवार को मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है योजना का लाभ
Artemis II Mission: Artemis II मिशन में कौन-कौन से देश शामिल, किसके पास क्या जिम्मेदारी?
Artemis II मिशन में कौन-कौन से देश शामिल, किसके पास क्या जिम्मेदारी?
Embed widget