एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र : परभणी के पोल्ट्री फॉर्म में 900 मुर्गियों की मौत, वजह जानने के लिए नमूनों को जांच लिए भेजा

महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है. मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अब तक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है.

औरंगाबादः महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है. परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है.

मुलगीकर ने बताया कि ‘‘दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं. हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है.’’ उन्होंने कहा कि जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है.

मुलगीकर ने बताया, ‘‘इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं. 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है. पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है.’’

महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का नहीं आया है कोई मामला जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है. उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है. वहीं, केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है.

घटी चिकन की बिक्री इधर, देश के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने के बाद उत्तर और पश्चिम भारत में चिकन की बिक्री कम हो गई है. चिकन कंपनियों की बिक्री घटने से कीमतों में 20 फीसदी तक गिरावट दर्ज की जा रही है. अंडों के दाम भी घटे हैं. हालांकि खुदरा कीमतें अभी कम नहीं हुई हैं. इकनॉमिक टाइम्स की एक खबर के मुताबिक दक्षिण भारत में चिकन की बिक्री में 30 फीसदी की गिरावट आई है जबकि उत्तर और पश्चिम भारत में सेल 50 से 60 फीसदी तक गिरी है.

यह भी पढ़ें

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में मिले नए 18,222 मरीज, 228 लोगों की गई जान

महाराष्ट्र: भंडारा आग हादसे में सीएम ठाकरे ने दिए जांच के आदेश, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
Live: राज्यसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, विपक्ष ने किया वॉकआउट
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, तब तक...' पेपर लीक बिल पास होने पर बोले राहुल गांधी
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget